न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुजफ्फरपुर : महिला के 'चार भूत हुए चोरी', तीन महीने तक चला मुकदमा, जानें पूरा मामला

अदालत के कठघरे तक चोरी का एक अनोखा मामला पहुँच गया है जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 12:50:28

मुजफ्फरपुर : महिला के 'चार भूत हुए चोरी', तीन महीने तक चला मुकदमा, जानें पूरा मामला

अदालत के कठघरे तक चोरी का एक अनोखा मामला पहुँच गया है जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। दरहसल, मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना के नरमाडीह गांव में रहने वाली एक महिला जैलश देवी ने मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में अपने घर से चार 'भूतों की चोरी' होने की शिकायत दर्ज करवाई है और आरोप अपने पड़ोसी पर लगाया है। यही नहीं कोर्ट ने मामले को स्वीकार भी कर लिया है। जैलस देवी ने बताया कि शांति देवी के पति ने उसकी 'शांति' को चुरा लिया है, यानी उसके चार 'भूतों की चोरी' कर ली है। दरअसल बालों में जटा धारण करने वाली जैलश देवी सब्जी बेचती हैं। इनका दावा है कि इनके पास चार-चार भूत हैं, जिन्हें यह अपने शरीर में धारण करती हैं। वक्त और जरूरत पर वह उन भूतों को खिलाती भी हैं, लेकिन गड़बड़ तब हो गयी जब जैलश के चारों के चारों भूत दुर्गा पूजा के समय अचानक गायब हो गए। जैलश देवी की मानें तो पड़ोसी शांति देवी के पति नंदलाल साहनी ने इनके भूतों की चोरी कर ली। बकौल जैलश देवी दूर्गा पूजा के समय जब वह अपने भूतों और देवियों की पूजा कर रही थी, तभी नंदलाल सहनी मदद के बहाने आया और उसे बेहोश कर के उनका पूरा माल (भूत) साफ कर दिया।

इस मामले में आरोपी नंदलाल की पत्नि शांति देवी नें भी माना कि जैलश देवी के पास भूत हैं। जैलश ने अपने सभी भूत अपनी बहू को दे दिया है और बेवजह उसके पति पर आरोप लगा रही है। गौरतलब है कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके लिए हथौड़ी थाने में कांड संख्या 246/18 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई भी की। करीब तीन महीने से मुकदमा चला। याचिकाकर्ता जैलश देवी ने कहा कि अब उसके पास चारों भूत वापस आ गए हैं। इसलिए कोर्ट में केस पर समझौता करने आई हैं।

बकौल शांति देवी उसका पति नंदलाल जैलश देवी की पूजा में मदद इसलिए करने गया था, क्योंकि जैलश का बेटा और बहू उस दिन गांव से बाहर था। अब जबकि जैलश देवी को भूत वापस मिल गए हैं तो सुलह के लिए दोनों तैयार हैं। इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता दोनों पक्षों की काउसलिंग करवाकर मिला दिया गया है और दोनो नें कोर्ट में सुलहनामा लगा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप