न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: BJP की जीत की खुशी में युवक ने सीने पर चाकू से लिखा 'मोदी'

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रहने वाले एक युवक जिसका नाम सोनू पटेल बताया जा रहा है अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 May 2019 10:15:43

बिहार: BJP की जीत की खुशी में युवक ने सीने पर चाकू से लिखा 'मोदी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ऐसे तो देश-दुनिया में कई प्रशंसक हैं, लेकिन 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी की रेकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रहने वाले एक युवक जिसका नाम सोनू पटेल बताया जा रहा है अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला। ग्रामीणों का कहना है कि जब वह अपने सीने पर मोदी लिख रहा था, तब लोगों की भीड़ जुट गई। 23 मई को जब लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हुए तो सोनू पटेल ने वहां मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई। हालांकि उसके पास ऐसा कुछ था नहीं जिससे वह बीजेपी की जीत के जश्‍न को मना सके, इसलिए उसने चाकू से अपने सीने पर 'मोदी' लिख डाला। इस दौरान उसका काफी खून बह गया। 'मोदी' नाम लिखने के बाद सोनू ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के भविष्‍य हैं। जब मोदी देश के लिए बलिदान को तैयार हैं तो मैं भी उनके लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार हूं। मोदी मेरे लिए भगवान हैं। मोदी जी आजीवन, जब तक जीए तब तक इस देश में रहे। इस देश का विकास करें। बस यही कहना है मेरा। जय हो मोदी जी। जय हिंद, जय भारत।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में रेकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 350 सीटें जीती हैं। मुख्‍य विपक्षी कांग्रेस पार्टी को मात्र 52 सीटों से संतोष करना पड़ा है। बिहार में एनडीए ने 40 सीटों में से 39 सीटें जीतकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत सकी। लालू प्रसाद की पार्टी राजद का तो खाता भी नहीं खुला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप