न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : राम मंदिर को लेकर विहिप की धर्मसभा आज, 5 लाख भक्‍तों के पहुंचने का दावा

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विधेयक पेश करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद की 'विराट धर्मसभा' का मंच सज चुका है। र

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Dec 2018 7:47:05

दिल्ली : राम मंदिर को लेकर विहिप की धर्मसभा आज, 5 लाख भक्‍तों के पहुंचने का दावा

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विधेयक पेश करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद की 'विराट धर्मसभा' का मंच सज चुका है। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विराट धर्मसभा की व्यापक तैयारियां जारी हैं। करीब पांच लाख लोगों के आज रामलीला मैदान पहुंचने का दावा है। दिल्ली-एनसीआर से 10 हजार बसें राजघाट, झंडेवालान, लालकिला, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, इंडिया गेट पर खड़ी होंगीं, जहां से लोग पैदल ही रामलीला मैदान की ओर कूच करेंगे। धर्मसभा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इस धर्म सभा को जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर महा-मण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, श्रीजगन्नाथ पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य, गीता मनीषी महा-मण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद , युग पुरुष परमानंद , वात्सल्य ग्राम संस्थापक दीदी मां साध्वी ऋतंभरा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश (भैया जी) जोशी, विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) विष्णु सदाशिव कोकजे व कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार सहित अनेक पूज्य संत व गणमान्य लोग संबोधित करेंगे।

बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगीं

धर्मसभा की जानकारी देते हुए विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री करुणा प्रकाश ने बताया कि रामभक्तों की सुविधा के लिए सभा स्थल व आस-पास लगभग दो-तीन किलोमीटर तक दर्जन भर से अधिक बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगीं। जिससे जो लोग किसी कारणवश रामलीला मैदान ना भी पहुंच सकें तो वे जहां तक भी पहुंच सकें। कार्यक्रम की भव्यता के दर्शन के साथ पूज्य संतों के प्रवचनों से वंचित न रहने पाएं। जगह-जगह भगवान श्री राम के बड़े-बड़े चित्र व कलश भी रखे गए हैं। जिनमें दिल्ली के राम भक्त अपने-अपने घरों से पूजित अपने साथ लाए संकल्प पुष्पों को अर्पित कर सकें। मेट्रो से आने वाले राम भक्तों के लिए नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन सर्वाधिक नजदीक होने के कारण वहीं पर उतरने को कहा गया है।

एनसीआर से आने वाली बसों व अन्य वाहनों के लिए 16 जगह पार्किंग केंद्र बनाए गए हैं। हर पार्किंग स्थलों पर पीने के पानी, शौचालय और अनाउन्समेंट सिस्टम होंगे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब से जुड़ने वाली राजधानी के सभी सीमाओं पर स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। वहीं पर सभी राम भक्तों के लिए भोजन व पानी के पैकेट दिए जाएंगे। जगह-जगह मार्ग-दर्शिका लगाईं जाएंगी।

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया

विहिप की 'विराट धर्म सभा' में लाखों लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, संडे की सुबह 8 बजे से आयोजित होने वाली रैली को देखते हुए सुबह से ही ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। रामलीला मैदान से बाराखंभा रोड की क्रॉसिंग के बीच रंजीत सिंह रोड और राजघाट से दिल्ली गेट के बीच जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक की एंट्री बंद रहेगी।

इसके अलावा विवेकानंद मार्ग, कमला मार्केट गोल चक्कर, चमनलाल मार्ग जैसे रामलीला मैदान के आसपास के रास्तों पर भी ट्रैफिक की एंट्री बंद रहेगी। साथ ही कई रास्तों पर कमर्शल वीकल्स की एंट्री भी बंद रहेगी। डीटीसी और क्लस्टर की बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान अजमेरी गेट की तरफ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने और मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

जॉइंट सीपी (ट्रैफिक) ने बताया रंजीत सिंह फ्लाइओवर से गुरुनानक चौक, बाराखंभा रोड, विवेकानंद मार्ग (दोनों साइड), जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), कमला मार्केट से गुरुनानक चौक, चमन लाल मार्ग नियर वीआईपी गेट रामलीला मैदान पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत