न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC टॉपर अनुदीप: गूगल में काम करने के बाद 2011 में ही बन गए थे सिविल सर्वेंट

इस साल लोक सेवा आयोग की परीक्षा यानी यूपीएससी का रिजल्ट आ चुका है। देश भर के लाखों छात्रों का सपना कही जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में इस बार 28 वर्षीय अनुदीप डुरीशेट्टी ने टॉप किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 7:04:43

UPSC टॉपर अनुदीप: गूगल में काम करने के बाद 2011 में ही बन गए थे सिविल सर्वेंट

इस साल लोक सेवा आयोग की परीक्षा यानी यूपीएससी का रिजल्ट आ चुका है। देश भर के लाखों छात्रों का सपना कही जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में इस बार 28 वर्षीय अनुदीप डुरीशेट्टी ने टॉप किया है। उन्होंने इस साल पहला स्थान हासिल किया है। इस बार अनुदीप का पांचवां व आखिरी प्रयास था। अनुदीप भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि यह सफर पूरी तरह रोमांचक रहा और तथ्य ये है कि मैं अब एक टॉपर हूं। यूपीएससी परीक्षा में टॉप मारने के बाद अचानक से अनुदीप चर्चा में आ गए हैं। उनके बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं और धुरीशेट्टी के बारे में इंटरनेट, सोशल मीडिया पर जानकारी खंगाल रहे हैं। आज हम भी आपके सामने अनुदीप के बारे में जानकारी लेकर आए हैं।

तेलंगाना के रहने वाले धुरीशेट्टी अनुदीप ने पिलानी स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्होंने इलेक्टॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटशन से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उनका यह कोर्स साल 2011 में पूरा हुआ था।

अनुदीप ने मेटपल्ली स्थित श्री सुर्योदय हाई स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने बीटेक इलेक्टॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटशन में बिट्स पिलानी से किया। अनुदीप बताते हैं कि जब मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, उसी समय मुझे सिविल सर्विस में दिलचस्पी पैदा हुई। मैंने काफी पढ़ाई की लेकिन पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। इसके बाद हैदराबाद में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर गूगल में नौकरी शुरू कर दी। इस दौरान मैंने सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी जारी रखी।

साल 2013 के यूपीएससी एग्जाम इनकी 790वीं रैंक थी। वह वर्तमान समय में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर तैनात हैं। बीते साल यूपीएससी मेन एग्जाम 28 अक्टूबर 2017 को हुआ था। जिसमें अनुदीप ने ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान पाया है।

बता दें कि स‍िव‍िल सेवा परीक्षा 2017 का पर‍िणाम शुक्रवार शाम जारी कर द‍िया गया है। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सिविल सर्विसेज एग्जाम 2017 के जो नतीजे घोषित क‍िए गए हैं उसमें मेरिट लिस्ट में कुल 990 लोगों का नाम है। इसमें 476 कैंडिडेट जनरल कैटेगिरी के हैं, 275 कैंडिडेट ओबीसी, 165 कैंडिडेट एससी और 74 कैंडिडेट एसटी कैटेगिरी के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन