न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार समय से आएगा मानसून, अच्छी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून का पहला अनुमान जारी करते हुए कहा है कि इस साल पूरे देश में 97 फीसदी बारिश होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 6:25:27

किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार समय से आएगा मानसून, अच्छी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून का पहला अनुमान जारी करते हुए कहा है कि इस साल पूरे देश में 97 फीसदी बारिश होगी। इससे जून से लेकर के सितंबर के बीच अच्छी वर्षा होगी। जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल देश में बेहतर फसल की उम्मीद की जा सकती है। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में जहां आधे से ज्यादा खेती योग्य जमीनों पर सिचांई की समस्या रहती है इस बार यहां मानसून का साथ मिलेगा।

भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जर्नल के.जे. रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में मानसून का 2 ट्रिलियन का योगदान है। मानसून का लंबी अवधि (एलपीए) का औसत 97 प्रतिशत रहेगा, जो कि इस मौसम के लिए सामान्य है। कम मॉनसून की 'बहुत कम संभावना' है। इससे पहले प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने भी 4 अप्रैल को बयान जारी किया था कि 2018 में मॉनसून 100 फीसदी सामान्य रहने की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि मानसून मई के मध्य में सबसे पहले केरल पहुंचेगा और 45 दिनों के अंदर पूरे देश में फैल जायेगा। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब मानसून सामान्य रहेगा। देश में करीब 45 प्रतिशत सिंचित क्षेत्र है और शेष भूमि पर वर्षा आधारित खेती की जाती है, जिसके लिए मानसून का सामान्य रहना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

मोसम विभाग के महानिदेशक के जे रमेश ने कहा कि लांग पीरियड ऐवरेज(एलपीए) के लिए फिलहाल पूर्वानुमान को जारी किया गया है। अगर 96-104 फीसदी अनुमान को सामान्य बारिश के तौर पर माना जाता है। वहीं 104-110 के एलपीए को सामान्य से अधिक और 110 फीसदी से ज्यादा के एलपीए को भारी बारिश माना जाता है। लगातार तीसरे वर्ष मॉनसून सामान्य रहेगा।

स्काईमेट ने लगाया था 100 फीसदी अनुमान

स्काईमेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल सामान्य से कम बारिश की संभावना 20 फीसदी, सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना 20 फीसदी और भारी बारिश की संभावना 5 फीसदी है। स्काईमेट के मुताबिक इस साल सूखा पड़ने की आशंका नहीं है।

मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया कि प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के निकट समुद्र के तापमान में कमी बनी हुई है। अभी यह तापमान -5 डिग्री से भी कम है। जून तक इसमें बदलाव की उम्मीदें भी नहीं हैं। यहां पर समुद्र सतह ठंडी होने से लॉ नीना प्रभाव उत्पन्न होते हैं जिससे विषुवत रेखा के ईदगिर्द चलने वाली हवाएं ट्रेंड विंड के दबाव में तेजी आती हैं। यह अच्छे मानसून का प्रतीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता