न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RTI में खुलासा, 3 साल में एक करोड़ का चाय पी गई दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार में हुए राशन घोटाले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चाय नाश्ते के खर्च को लेकर फिर से आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Apr 2018 3:38:03

RTI में खुलासा, 3 साल में एक करोड़ का चाय पी गई दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार में हुए राशन घोटाले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चाय नाश्ते के खर्च को लेकर फिर से आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। एक आरटीआई से मिली जानकारी में इस बात का खुला हुआ है कि तीन सालों में अरविंद केजरीवाल के ऑफिस ने केवल चाय-नाश्ते में एक करोड़ से ऊपर खर्च कर दिया है। इस खुलासे के बाद अरविंद केजरीवाल पर विपक्षी दलों का हमला शुरू हो गया है। इससे पहले सीएजी की रिपोर्ट से हुए उजागर हुए घोटाले और कुप्रबंधन के मामले पर केजरीवाल सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी।

उत्तराखंड हल्द्वानी के एक एक्टिविस्ट हेमंत सिंह गौनिया ने फरवरी में एक आरटीआई का आवेदन डाला था। जिसके बाद उनको आरटीआई के जवाब में बताया गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑफिस में 2015-16 के दौरान चाय और नमकीन पर 32.12 लाख रुपये, 2016-17 के दौरान 46.54 लाख रुपये, 2017-18 के दौरान 33.36 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जिसमें 2016 के दौरान 47.29 लाख रुपयों में से 22,42,320 रुपये का बिल उनके सचिवालय कार्यालय और 24,86,921 रुपये का बिल उनके कैम्प ऑफिस से बनाया गया है। इस पूरे मामले पर अभी तक सीएम केजरीवाल की तरफ के कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पूरे मामले पर आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गौनिया ने कहा, ‘ये एक फिजूल खर्च है जिसपर रोक लगाई जानी चाहिए। और ये पैसा उन लोगों पर खर्च किया जाना चाहिए जिनको एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि दिल्ली सरकार अच्छे कार्यों के लिए अपने खर्चों में कटौती करेगी’।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय में भी कांग्रेस पार्टी ने चाय घोटाले का आरोप लगाया था। जिसमें सीएमओ में रोजाना 18,500 कप चाय पी जाने की बात सामने आई थी। जिसमें आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, 2017-18 के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में 3,34,64,904 रुपये की चाय पी गई थीं। जबकि 2015-16 में करीब 58 लाख रुपये का खर्च किया गया था। इस घोटाले के बाद फडणवीस सरकार पर विपक्षी दलों ने जमकर हमला किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन