न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सरकार के जुल्म के खिलाफ', संत राम सिंह ने किसान आंदोलन के समर्थन में खुदकुशी की

किसान आंदोलन के दौरान एक चौंका देने वाली खबर आई है। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बार्डर) पर किसानों के धरने में शामिल 65 वर्षीय संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को खुद को गोली मार ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Dec 2020 9:31:57

'सरकार के जुल्म के खिलाफ', संत राम सिंह ने किसान आंदोलन के समर्थन में खुदकुशी की

किसान आंदोलन के दौरान एक चौंका देने वाली खबर आई है। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बार्डर) पर किसानों के धरने में शामिल 65 वर्षीय संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को खुद को गोली मार ली। वे करनाल के सिंघरा गांव के रहने वाले थे। सिंघरा के ही गुरुद्वारा साहिब नानकसर के ग्रंथी थे। उनके अनुयाइयों की तादाद लाखों में बताई जा रही है। उनका एक सुसाइड नोट भी सामने आया है। न्होंने पंजाबी भाषा में एक सुसाइड नोट छोड़ा है। उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उनके हक के लिए आवाज बुलंद की है। सुसाइड नोट के मुताबिक, संत बाबा राम सिंह ने किसानों पर सरकार के जुल्म के खिलाफ आत्महत्या की है। बाबा राम सिंह किसान थे और हरियाणा एसजीपीसी के नेता थे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने खुदकुशी पर दुख जाहिर किया है।

संत राम सिंह ने कोंडली बॉर्डर पर खुदकुशी की। उन्हें लोग पानीपत के पॉर्क अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शव करनाल ले जाया गया है। राम सिंह बुधवार को साथी किसानों के साथ कार से कोंडली बॉर्डर पहुंचे थे।

singhu border,farmer protest,sant baba ram singh suicide,farmer protest,delhi news

संत बाबा राम सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि किसानों का दुख देखा। वो अपना हक लेने के लिए सड़कों पर हैं। बहुत दिल दुखा है। सरकार न्याय नहीं दे रही। जुल्म है। जुल्म करना पाप है, जुल्म सहना भी पाप है। संत बाबा राम सिंह आगे लिखते हैं कि किसी ने किसानों के हक में और जुल्म के खिलाफ कुछ नहीं किया। कइयों ने सम्मान वापस किए। यह जुल्म के खिलाफ आवाज है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

उनके साथी गुरमीत ने बताया राम सिंह ने सभी से कहा कि तुम स्टेज पर जाकर अरदास करो। गुरमीत ने कहा- मैं अरदास करने मंच पर गया और कार का चालक चाय पीने के लिए चला गया। इसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली।

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के कारण अभी तक कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। सोमवार को दो, मंगलवार को एक किसान और अब बुधवार को संत बाबा राम सिंह की मौत हुई है। सोमवार की देर रात को पटियाला जिले के सफेद गांव में एक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें दिल्ली से धरना देकर लौट रहे दो किसानों की मौत हो गई थी। मंगलवार को सिंघु बॉर्डर के उषा टॉवर के सामने एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान गुरमीत निवासी मोहाली (उम्र 70 साल) के रूप में हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू