न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फडणवीस चाहें तो कल ही डिप्टी CM बन सकते हैं : संजय राउत

बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता को लेकर चल रही खिचातानी के बीच आज एक बार फिर शिवसेना (Shiv Sena) के वरिष्ठ नेता और सामना (Saamna) के कार्यकारी संपादक संजय (Sanjay Raut) राउत ने बीजेपी (BJP) और खासकर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) पर तंज कसा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 10:17:26

 फडणवीस चाहें तो कल ही डिप्टी CM बन सकते हैं : संजय राउत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम को आएं आज 13 दिन हो चुके है लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया की सरकार किसकी होगी। बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता को लेकर चल रही खिचातानी के बीच आज एक बार फिर शिवसेना (Shiv Sena) के वरिष्ठ नेता और सामना (Saamna) के कार्यकारी संपादक संजय (Sanjay Raut) राउत ने बीजेपी (BJP) और खासकर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) पर तंज कसा है। राउत ने कहा कि शिवसेना को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के तौर पर किसी भी हाल में स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, हां, यह जरूर है कि देवेंद्र फडणवीस चाहें तो कल ही डिप्‍टी सीएम बन सकते हैं। उन्होंने फडणवीस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से हम लोग विरोध झेल रहे हैं लेकिन हमें खत्म करने की बात बोलने वाला कोई नहीं मिला। इन्हें शिवसेना को खत्म करना है, अपने विरोधियों समेत मित्रों को भी खत्म करना है। खुद की ही पार्टी में चुनौती दे रहे नेताओं को खत्म करना है। राउत ने कहा कि अहंकारी का अहंकार खत्म करने का यह सही समय है।

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में संजय राउत ने कहा कि सीटों के बंटवारे के दौरान बीजेपी ने हमें कम सीटें दीं। 25 सीटों पर जीतने की संभावना काफी कम थी। 32 सीटों पर बीजेपी के बागियों ने ही हमें हराया। ये कैसा गठबंधन हुआ। वो हो सकता है कि अपनी बात भूल गए हों लेकिन हमें याद है, हमें बराबरी चाहिए।

शरद पवार को महाराष्ट्र की राजनीति का महत्वपूर्ण फैक्टर बताते हुए संजय राउत ने कहा कि पवार से बैठक क्यों नहीं होनी चाहिए। उनके पास कितने विधायक हैं यह बात नहीं है। बात है कि पवार के बिना सूबे की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस दौरान कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से ही दिया गया था। राज्य में राष्ट्रपति शासन की जगह पर विपरीत विचारों की पार्टियों को भी साथ में लाया जा सकता है।

इस बीच आज बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं। बुधवार को बीजेपी कोर कमिटी की बैठक के बाद राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि जल्दी ही लोगों को खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बीजेपी ने खुशखबरी सुनाने की बात तो कह दी, लेकिन आंकड़ों का ब्यौरा नहीं दिया। मुनगंटीवार ने कहा था कि चंद्रकांत पाटील के नेतृत्व में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम देवेंद्र फड़णवीस द्वारा मंजूर संदेश के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेगा।

वही शिवसेना ने गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। दरअसल, शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। शिवसेना ने बिना नाम लिये बीजेपी पर हमला बोलते हुए अपने मुख पत्र सामना में लिखा है कि कुछ लोग नए विधायकों से संपर्क कर 'थैली' की भाषा बोल रहे हैं और ऐसी शिकायतें बढ़ रही है। शिवसेना ने कहा है कि पिछली सत्ता का उपयोग अगली सत्ता के लिए ‘थैलियां’ बांटने में हो रहा है। पर किसानों के हाथ कोई दमड़ी भी रखने को तैयार नहीं है। इसीलिए महाराष्ट्र के किसानों को शिवसेना की सत्ता चाहिए। सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा धूमिल करके यहां पर कोई राज नहीं कर सकता। इसके लिए शिवसेना वहां तलवार लेकर खड़ी है।

आपको बता दें कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने मिलकर बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले की मांग कर दी। जिसके मुताबिक ढाई साल शिवसेना और ढाई साल बीजेपी का मुख्यमंत्री होने की बात है। लेकिन बीजेपी ने साफ कर दिया कि पूरे पांच साल मुख्यमंत्री का पद उसी के पास रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत