न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री जी जनता को भाषण नहीं राशन चाहिए : शत्रुघ्न सिन्हा

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा लंदन में दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर निशाना साधा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Apr 2018 8:05:58

प्रधानमंत्री जी जनता को भाषण नहीं राशन चाहिए : शत्रुघ्न सिन्हा

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा लंदन में दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर निशाना साधा है। पटना साहिब लोकसभा सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में आयोजित ‘भारत की बात सबके साथ’ कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर मूड में दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के भाषण को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी जनता को भाषण नहीं राशन चाहिए।

बीजेपी से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है- ‘माननीय प्रधानमंत्री महोदय! आपने लंदन के वेस्टमिंस्टर में एक अच्छा भाषण दिया, जो अच्छी तरह से ऑर्केस्ट्रेटेड, कोरियॉग्राफ्ड और स्क्रिप्टेड था। लेकिन भारत की जनता को भाषण नहीं राशन चाहिए, जिसे देने आप में सक्षम हैं। समय समाप्त हो रहा है लेकिन मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। जय हिन्द!’

उन्होंने ‘राशन नो भाषण’ और ‘इंडिया क्विश्चंश’ हैशटैग के साथ यह ट्वीट किया है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी से नाराज नेताओं की लिस्ट में गिने जाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी बीजेपी पर लगातार हमलावर रहे हैं। हालांकि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। शत्रुघ्न सिन्हा के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इन अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने सिन्हा द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रमंच’ अधिवेशन में कहा कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, यहीं रहने वाला हूं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैंने सुना है कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही मेरे खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। लेकिन उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। क्या वे मजबूर हैं, या मुझे निकालने के लिए मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, भाजपा नेतृत्व जब चाहे कार्रवाई कर सकता है। लेकिन उन्हें न्यूटन का तीसरा नियम याद होना चाहिए। हर क्रिया की एक प्रतिक्रिया होती है। उन्होंने कहा, मैंने छोड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी। मैंने हमेशा कहा है कि यह मेरी पहली और आखिरी पार्टी है। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। यह दूसरी बात होगी कि वो मुझे निकाल दें। जब तक मैं पार्टी में हूं, मैं मर्यादा नहीं तोड़ूंगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को भी पीएम मोदी पर ट्विटर के जरिए ही तंज कसा था। लोग आपके मार्गदर्शन का इंतजार कर रहे हैं मार्गदर्शक मंडल का नहीं।

बिहार, यूपी और गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल न किए जाने से नाराज शत्रुघ्न ने कहा, वह यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे देखकर हैरान थे। यह सब कैसे हुआ। मुझे नहीं पता कि ये परिणाम ईवीएम से आए या कुछ और तरीके से। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग