मैच की पहली पारी के 55वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून ग्रीन शॉट खेलकर रन के लिए दौड़े थे। ग्रीन ने पहले मना किया, फिर रन के लिए आगे बढ़ गए। इसके बाद नॉन स्ट्राइक पर खड़े कप्तान टिम पेन भी रन के लिए दौड़ पड़े। तभी बॉल विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथ में पहुंची। उन्होंने बिना देर किए हुए स्टंप्स बिखेर दिए। टीवी रिप्ले में साफ नजर आया कि पेन का बैट क्रीज के ऊपर था। नियमों के मुताबिक, अगर किसी बल्लेबाज का बैट क्रीज लाइन के ऊपर होता तो वह आउट होता है, लेकिन थर्ड अंपायर ने पेन को आउट नहीं दिया।Very surprised that Tim Paine survived that run out review ! I had him on his bike & thought there was no part of his bat behind the line ! Should have been out in my opinion
— Shane Warne (@ShaneWarne) December 26, 2020













