न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार को 200 और जनता को 1000 रुपए में मिलेगी 'कोविशील्ड' वैक्सीन : अदार पूनावाला

पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट में ऑक्सफोर्ट-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण हो रहा है। गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रविवार को कोविशील्ड को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jan 2021 10:47:49

सरकार को 200 और जनता को 1000 रुपए में मिलेगी 'कोविशील्ड' वैक्सीन : अदार पूनावाला

कोरोना वायरस (Corona Virus) वैक्सीन की कीमतों को लेकर लंबे समय से चल रहे संशय के बीच आज रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने ऑक्सफोर्ड (Oxford) की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की कीमत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार को वैक्सीन 200 रुपए में दी जाएगी। वहीं, आम जनता को यह वैक्सीन 1000 रुपए में मिलेगी। अदार पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन के 40-50 मिलियन डोज लगाए जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्टर साइन करने का इंतजार कर रहे हैं। 7-10 दिनों में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी।

पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट में ऑक्सफोर्ट-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण हो रहा है। गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रविवार को कोविशील्ड को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।

भारत में जल्द ही वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने भी तैयारियां कर ली हैं। शनिवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन किया गया था।

दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि वे हर महीने ऑक्सफोर्ट-एस्ट्राजैनेका की वैक्सीन के 50-60 मिलियन डोज बना रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि यह वैक्सीन फाइजर-बायोएनटेक के मुकाबले सस्ती है और ट्रांसपोर्टेशन भी आसान है। खास बात है कि भारत ने 2021 के मध्य तक 130 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

वैक्सीन के साइड इफेक्ट

अदार पूनावाला ने कहा कि थोड़े बहुत साइड इफेक्ट्स नॉर्मल हैं। थोड़ा बहुत सिर में दर्द, थोड़ा बुखार एक दो दिन के लिए होता है। ये पेरासिटामोल की गोली लेने से ठीक हो जाएगा। इसमें कोई घबराने की जरूरत नहीं है। इतनी बड़ी संख्या में लोग इतने कम समय में वैक्सीन लेंगे तो कुछ भी रिएक्शन हो सकता है, ये नॉर्मल है।

वैक्सीन लेने के बाद भी इनफेक्ट हो सकते हैं

अदार पूनावाला ने कहा, 'पहली डोज से भी अच्छा प्रोटेक्शन के बाद...मगर दो महीने के बाद भी जब कोर्स पूरा हो जाएगा तो भी मास्क पहनना जरूरी है। वैक्सीन लेने के बाद भी इनफेक्ट हो सकते हैं और दूसरों को भी कर सकते हैं, हमने कई ऐसे केस देखे हैं। वैक्सीन लेने से आप सुरक्षित रहेंगे लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये बुलेटप्रूफ है। इसलिए मास्क पहनना और सावधानी बरतना जरूरी है।'

वैक्सीन निर्यात करने की अनुमति का इंतजार

अदार पूनावाला ने कहा कि सरकार ने अभी हमें वैक्सीन निर्यात करने की अनुमति नहीं दी है। जबकि, साऊदी अरब और दूसरे कुछ देशों से हमारे द्वपक्षीय संबंध हैं। हम अगले कुछ हफ्तों में सरकार से अनुमति देने के लिए कहेंगे, ताकि हम 68 दूसरे देशों तक वैक्सीन पहुंचा सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर