न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का चार दिवसीय दौरा, चित्तौड़गढ़ जिले को मिली कई सौगातें

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने चित्तौड़गढ़ जिले के अपने चार दिवसीय दौरे के दूसरे दिन जिले के लोगों को कई बड़ी सौगातें दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 10:27:00

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का चार दिवसीय दौरा, चित्तौड़गढ़ जिले को मिली कई सौगातें

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने चित्तौड़गढ़ जिले के अपने चार दिवसीय दौरे के दूसरे दिन जिले के लोगों को कई बड़ी सौगातें दी। श्रीमती राजे ने बड़गांव बांध की नहरों की मरम्मत एवं बांध के लिए 35 करोड़ रूपए की मंजूरी दी। इस बांध से चित्तौड़गढ़ जिले के 30 एवं उदयपुर जिले के 7 गांवों में सिंचाई होती है।

महाविद्यालय का नामकरण सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय कपासन का नामकरण सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर करने की घोषणा भी की। श्रीमती राजे ने कपासन विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया, बानसेन एवं आकोला में जीव विज्ञान विषय शुरू करने की भी घोषणा की।

उदयपुर संभाग के 299 स्कूलों में खुलेगी साइंस लैब

मुख्यमंत्री ने उदयपुर संभाग के 299 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साइंस लैब खोलने एवं वहां उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जनजाति क्षेत्रिय विकास विभाग एवं डिस्टि्रक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट के मद से कार्य कराने की भी घोषणा की। इनमें चित्तौड़गढ़ के 33, डूंगरपुर के 89, बांसवाड़ा के 84, उदयपुर के 59, राजसमंद के 18 एवं प्रतापगढ़ जिले के 16 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साइंस लैब एवं उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

रानी खेडा से मल्लाचरण तक बनेगी सड़क

निम्बाहेड़ा स्थित जेके इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को निम्बाहेड़ा-छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने रानी खेड़ा से मल्लाचारण तक 4 किमी सड़क की शीघ्र स्वीकृति देने के निर्देश दिए।

श्रीमती राजे ने इस सड़क के लिए पूर्व में गलत एस्टीमेट भेजने के कारण हो रही देरी के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता पर गहरी नाराजगी जतायी।

जल्द बनेगा एग्रो ट्रेड टॉवर

मुख्यमंत्री ने निम्बाहेड़ा मंडी में एग्रो ट्रेड टॉवर काफी समय से लंबित होने की शिकायत पर जनसंवाद के दौरान ही कृषि मंत्री से बात की और यह टॉवर जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए।

श्रीमती राजे ने निम्बाहेड़ा के सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में तुरन्त पैथोलोजिस्ट लगाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में कुछ लोगों ने पैथोलोजिस्ट नहीं होने के कारण हो रही परेशानी की ओर उनका ध्यान दिलाया था।

लोगों को मिले पीने का साफ पानी


जनसंवाद के दौरान कुछ लोगाें ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पडावली एवं बागरड़ा घाटा में पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कहीं, इस पर मुख्यमंत्री ने पीएचइडी के अधीक्षण अभियंता को मौके पर जाकर मंगलवार शाम तक इसकी रिपोर्ट देने और लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को पानी की समस्या नहीं इस बात का पूरा ध्यान रखें।

कार्यक्रम में निम्बाहेड़ा-छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिल रहे लाभ के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन