न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजसमन्द में सड़क सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न उच्च शिक्षा मंत्री ने पुरस्कार दिए, प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, हेलमेट वितरित किए

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने सड़क सुरक्षा के उपायों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शुमार कर इसे अपनी आदत में ढालने पर जोर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 3:20:02

राजसमन्द में सड़क सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न उच्च शिक्षा मंत्री ने पुरस्कार दिए, प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, हेलमेट वितरित किए

राजसमन्द । उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने सड़क सुरक्षा के उपायों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शुमार कर इसे अपनी आदत में ढालने पर जोर दिया है और कहा है कि यदि हम सुरक्षित रहेंगे तो दुर्घटना से बचे रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को चलाकर आमजन के जीवन में इसे आदत के तौर पर शुमार कर दिया है, ठीक उसी प्रकार हमें सड़क सुरक्षा को लेकर खुद भी जागरूक रहना चाहिए तथा औरों को भी जागरुक करने में भागीदारी निभानी चाहिए।

श्रीमति माहेश्वरी ने शुक्रवार को राजसमन्द जिला मुख्यालय पर पुरानी कलक्ट्री परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। समारोह में नगर परिषद के सभापति श्री सुरेश पालीवाल एवं उप सभापति श्री अर्जुन मेवाड़ा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. मन्नालाल रावत, श्री अनिल जैन, पूर्व प्रधान श्री भानुजी पालीवाल, समाजसेवी सर्वश्री महेश आचार्य, मानसिंह बारहठ, महेन्द्र टेलर सहित जिलाधिकारीगण, पार्षदगण, ग्रामीण एवं शहरी जनप्रतिनिधिगण, छात्र-छात्राएं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व पदाधिकारी, परिवहन, पुलिस एवं ट्रैफिक महकमे के अधिकारी एवं कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान सड़क सुरक्षा पर कलाकारों ने चेतनापरक कार्यक्रम पेश कर मन मोह लिया।

rajsamand,rajasthan,kiran maheshwari

समारोह में जिला कलक्टर श्री पी सी बेरवाल ने कहा कि हम सभी को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक रहने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्हाेंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु परिवार के लिए कई मायनों में दुःखदायी होने के साथ ही भविष्य को विषम हालातों से भर देती है। इस स्थिति से बचने के लिए हर स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि सडक सुरक्षा के लिए हमें स्वार्थी होना चाहिए क्योंकि यदि व्यक्ति इस मामले में स्वार्थी होगा तो वह बचाव के सभी साधनों का प्रयोग करेगा। जिससे जान बची रहेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि टे्रफिक विभाग सभी की जान की चिंता करता है पर यदि हम सब स्वयं गंभीर रहेंगे तो बचाव स्वतः होगा।

rajsamand,rajasthan,kiran maheshwari

समारोह का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी एवं अतिथियाें ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया, देवनारायण स्कूटी योजना के विजेताओं को हेलमेट वितरण किया। समारोह से पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री ने फीता काट कर सड़क सुरक्षा विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित निर्मित पोस्टर्स भी प्रदर्शित किए गए। सड़क सुरक्षा से संंबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।
स्वागत भाषण जिला परिवहन अधिकारी श्री नैनसिंह सोढा ने प्रस्तुत किया व सप्ताह की गतिविधियों पर जानकारी दी। संचालन चावली चौधरी ने किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत