न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचना हुआ आसान, PM मोदी ने 8 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

गुजरात के अलावा देश के 6 राज्यों- दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से केवडिया के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Jan 2021 12:22:14

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचना हुआ आसान, PM मोदी ने 8 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 8 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों के शुरू होने से सरदार वल्लभ भाई पटेल की गगनचुंबी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए गुजरात के केवडि़या गांव जाना अब आसान हो जाएगा। गुजरात के अलावा देश के 6 राज्यों- दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से केवडिया के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।

इस मौके पर मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब अलग-अलग जगहों से इतनी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई। केवड़िया जगह भी तो ऐसी है, इसकी पहचान देश को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का मंत्र देने वाले सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा से है। केवड़िया रेल कनेक्टिविटी से आदिवासी भाई बहनों का जीवन भी बदलने जा रहा है। एक ट्रेन एमजी रामचंद्रन स्टेशन (चेन्नई स्टेशन) से भी आ रही है। आज MGR की जयंती भी है। उन्होंने फिल्मों से लेकर पॉलिटिक्स तक लोगों के दिलों में राज किया। गरीबों को सम्मान मिले, उन्होंने जीवनभर इसी के लिए काम किया। हम उनके विचारों को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।

बता दे, ये आठ ट्रेनें केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी। इस योजना के साथ ही भारतीय रेलवे के मैप पर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी जगह मिल जाएगी। साथ ही केवड़िया के रेल लिंक से जुड़ने से यहां देश भर से सैलानी बिना किसी परेशानी से पहुंच सकेंगे।

प्रधानमंत्री इन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

- 09103/04 वाराणसी-केवडिया महामना एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

- 02927/ 28 दादर से केवडिया दादर केवडिया एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

- 09247/ 48 अहमदाबाद से केवडिया, जनशताब्दी एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

- 09145 /46 केवडिया से हजरत निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी

- 09105/06 केवडिया से रीवा, केवडिया रीवा एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

- 09119/20 चेन्नई से केवडिया, चेन्नई केवडिया एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

- 09107/08 प्रतापनगर से केवडिया मेमू ट्रेन (प्रतिदिन)

- 09109/10 केवडिया से प्रतापनगर मेमू ट्रेन (प्रतिदिन)

रोजगार के मौके बढ़ेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि केवडिया का कई क्षेत्रों से ट्रेन के माध्यम से जुड़ना गर्व का पल है। कई जगहों से ट्रेनें केवडिया के लिए निकली हैं। एक रेल लाइन का चौड़ीकरण विकास यात्रा का नया अध्याय है। कभी नैरोगेज ट्रेन से चलता था। स्पीड इतनी धीमी होती थी, कहीं भी उतर जाएं, चढ़ जाएं। आज यही ब्रॉडगेज हो रही है। ये कनेक्टिविटी रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर लाएगी। करनाली, पोइचा जैसे आस्था से जुड़े स्थानों को भी कनेक्ट करेगी। यह स्प्रिचुअल वाइब्रेशन भरा क्षेत्र है। यहां आने वालों के लिए ये बड़ी सौगात साबित होगी।

प्रधानमंत्री ने 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही दाभोई-चंदोड ब्रॉडगेज लाइन, चंदोड-केवडिया न्यू ब्रॉडगेज लाइन, प्रतापनगर-केवडिया सेक्शन और दाभोई, चंदोड, केवडिया स्टेशन की नई बिल्डिंग की शुरुआत भी की। केवडिया देश का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसे ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन दिया गया है।

इन प्रोजेक्ट्स को शुरू करने का मकसद इलाके में टूरिज्म बढ़ाना है। रेल मंत्रालय के मुताबिक अहमदाबाद-केवडिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टा डोम टूरिस्ट कोच लगाए गए हैं। इनमें पैंसेजर बाहर का पैनोरमिक व्यू देख पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर