न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश को मिली डबलडेकर मालगाड़ी की सौगात, PM बोले- रेलवे की प्रगति से देश को नई ऊंचाई मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर (WDFC) के 306 किलोमीटर लंबे रेवाड़ी-मदार रेलखंड को देश को समर्पित कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 12:40:31

देश को मिली डबलडेकर मालगाड़ी की सौगात, PM बोले- रेलवे की प्रगति से देश को नई ऊंचाई मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर (WDFC) के 306 किलोमीटर लंबे रेवाड़ी-मदार रेलखंड को देश को समर्पित कर दिया। बता दें कि इस ट्रेन (Container Train) की कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ राजस्थान और हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामना दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर से देश का विकास होगा। इससे खेती और व्यापार को बढ़ाना काफी आसान हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा भारत पर ​विश्व का भरोसा बढ़ रहा है। ऐसे समय में भारत को विश्व की उत्तम चीजों की बराबरी करनी ही होगी।

पीएम मोदी ने कहा रेलवे की प्रगति से देश को नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं है जब देश का कोना कोना रेलवे से जुड़ जाएगा। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने रेलवे के कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से रेलवे के कर्मचारियों ने काम किया वो काबिले तारीफ है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम न रुकेंगे न थकेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। हर किसी को इन परियोजनाओं पर गर्व है। मालगाड़ियों की औसत स्पीड तीन गुना बढ़ी है। यह परियोजना गेम चेंजर है। पहली डबल स्टैक कंटेंनर ट्रेन बड़ी उपलब्धि है। भारत इस क्षमता वाले गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है।

बता दें कि रेवाड़ी-मदार खंड राजस्थान में (लगभग 227 किलोमीटर, जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर) में स्थित है जबकि हरियाणा में (लगभग 79 किलोमीटर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में स्थित है। इसमें नौ नवनिर्मित डीएफसी स्टेशन शामिल हैं, जिनमें से छह- न्यू डबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पचार मलिकपुर, न्यू सकून और न्यू किशनगढ़-क्रॉसिंग स्टेशन हैं। जबकि अन्य तीन- रेवाड़ी, न्यू अटेली और न्यू फुलेरा- जंक्शन स्टेशन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब