न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने मन की बात में बताया - इस दिवाली कैसे करे लक्ष्मीजी का स्वागत, नशे से दूर रहने की भी करी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने दूसरे कार्यकाल में आज चौथी बार मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Sep 2019 12:07:39

PM मोदी ने मन की बात में बताया - इस दिवाली कैसे  करे लक्ष्मीजी का स्वागत, नशे से दूर रहने की भी करी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने दूसरे कार्यकाल में आज चौथी बार मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियो, नवरात्रि के साथ ही, आज से, त्योहारों का माहौल फिर एक बार, नयी उमंग, नयी ऊर्जा, नया उत्साह, नए संकल्प से भर जाएगा।' कई गरीब परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान, त्यौहार पर आपकी खुशियां दोगुना कर देगी, आपकी दिवाली और रोशन हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा, 'इन त्योहारों का असली आनंद तभी है जब यह अंधेरा छठे और उजियारा फैले। हम वहां भी खुशियां बांटे जहां अभाव है। इन त्योहारों के मौके पर कई गरीब परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करें।'

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, 'इस दिवाली नए तरीके से लक्ष्मीजी का स्वागत करें। हमारी संस्कृति में बेटियों को लक्ष्मी माना गया है, क्योंकि बेटी सौभाग्य और समृद्धि लाती है, क्या इस बार हम अपने समाज में बेटियों के सम्मान के कार्यक्रम रख सकते हैं ?' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में कई लोग खुशियों से वंचित हैं। इन त्योहारों पर उनके साथ खुशियां बांटें।'

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में तंबाकू का जिक्र करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि तंबाकू कई जानलेवा बीमारियों को जन्म देता है। तंबाकू से दिमाग का विकास प्रभावित होता है, सेहत के लिए हानिकारक है इसलिए इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि इसमें भी नुकसानदायक केमिकल होते हैं और लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है। पीएम मोदी ने युवाओं से ई-सिगरेट से दूर रहने का आग्रह किया।

'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने टेनिस खिलाड़ी देनिल मेदवेदेव का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा, 'मैच में हार के बाद भी उनका हौसला काबिल-ए-तारीफ है। जीवन में हार-जीत मायने नहीं रखती है। मेदवेदेव के हौसले ने दुनिया का दिल जीता।'

बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इससे पहले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 पर अपने विचार रखे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देशवासियों से प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का संकल्प लेने की अपील की थी। बता दें कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर भारत सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रहा है। इस अभियान को पूरे देश में शुरू किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में इस मुहिम पर विस्तार से अपनी बात रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत