न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप में पाकिस्तान से मैच पर हरभजन सिंह का सख्त बयान – हमारे जवान जान दे रहे हैं और हम…

हरभजन सिंह ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के फैसले पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि जब सीमा पर हमारे जवान अपनी जान की बाज़ी लगा रहे हैं, तब क्रिकेट मैच खेलना कोई बड़ी ज़रूरत नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 10:50:54

एशिया कप में पाकिस्तान से मैच पर हरभजन सिंह का सख्त बयान – हमारे जवान जान दे रहे हैं और हम…

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के फैसले पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि जब सीमा पर हमारे जवान अपनी जान की बाज़ी लगा रहे हैं, तब क्रिकेट मैच खेलना कोई बड़ी ज़रूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि देशहित सबसे ऊपर है और एक क्रिकेट मैच छोड़ना कोई बड़ी बात नहीं।

हाल ही में जारी एशिया कप के कार्यक्रम के अनुसार, भारत और पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। अगर दोनों टीमें आगे बढ़ती हैं, तो वे सुपर-4 और फाइनल में भी आमने-सामने आ सकती हैं। यह फैसला उस समय आया है जब पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश में पाकिस्तान का बहिष्कार करने की मांग ज़ोर पकड़ चुकी है।

हरभजन का बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ‘टर्बनेटर’ ने कहा, "जो बॉर्डर पर खड़ा है, जिसकी फैमिली महीनों उसे नहीं देख पाती, जो कभी-कभी अपनी जान तक दे देता है और वापस नहीं लौटता, उसका बलिदान सबसे बड़ा है। उसके मुकाबले एक क्रिकेट मैच न खेलना बहुत छोटी बात है। सरकार का भी यही रुख है – ‘खून और पानी साथ नहीं बह सकते।’ जब तक बड़े मुद्दे हल नहीं होते, तब तक क्रिकेट बहुत छोटा मामला है।"

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी खिलाड़ी, अभिनेता या अन्य शख्स देश से बड़ा नहीं हो सकता। "हम जो भी हैं, इस देश की वजह से हैं। देश पहले आता है, बाकी सब बाद में। क्रिकेट मैच न खेलना, देश के लिए बहुत मामूली बात है।"

पाकिस्तानी खिलाड़ियों और मीडिया पर निशाना

हरभजन ने मीडिया से भी अपील की कि वे पाकिस्तान से आने वाले बयानों को तवज्जो न दें। उनका कहना था कि अगर हमने पाकिस्तान का बहिष्कार किया है, तो उन्हें टीवी पर दिखाने या उनकी बातों को फैलाने की ज़रूरत नहीं।

उन्होंने कहा, "क्रिकेटर्स को भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए। मीडिया को भी उन्हें और उनके रिएक्शन को दिखाने से बचना चाहिए। वे अपने देश में बैठकर जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन हमें उन्हें हाइलाइट नहीं करना चाहिए।"

हरभजन के इन बयानों ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर चल रही बहस को हवा दे दी है, खासकर ऐसे समय में जब सीमा पर तनाव और आतंकी हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत