मंगलवार को शाम पांच बजे मिली बम धमाके की धमकी के बाद फेसबुक (Facebook) के मेनलो पार्क ऑफिस परिसर में एक इमारत को खाली कराया गया है। धमकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर के मुताबिक धमकी न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के क्राइम स्टॉपर्स यूनिट को दी गई जिसने वहां के स्थानीय अधिकारियों को एलर्ट भेजा और कार्रवाई शुरू कर दी गई।
बम स्क्वॉड को मौके पर तैनात कर दिया गया है और लोगों को जेफरसन ड्राइव एरिया से दूर रहने को कहा गया है। बता दें कि जेफरसन ड्राइव पर फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम का कार्यालय भी है।
#UPDATE: Tip about threat to Facebook campus came from NYPD's Crimestopper Unit, which in turn notified Menlo Park Police.
— NBC Bay Area (@nbcbayarea)
LIVE VIDEO: https://t.co/Xfi07wxCWy pic.twitter.com/FvATOPBksR














