न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी के घर जुटीं बॉलीवुड जगत की दिग्गज हस्तियां, आमिर-शाहरुख ने कही ये बात

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कला और मनोरंजन जगत के दिग्गजों से मुलाकात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Oct 2019 7:35:05

मोदी के घर जुटीं बॉलीवुड  जगत  की दिग्गज हस्तियां, आमिर-शाहरुख ने कही ये बात

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ (Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary) के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कला और मनोरंजन जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan), सोनम कपूर (Sonam Kapoor), कंगना रनौत (Kangana Ranaut), जैकलीन फर्नांडीज, इम्तियाज अली (Imtiaz Ali), एकता कपूर (Ekta Kapoor), अनुराग बसु (Anurag Basu) सहित कई एक्टर और प्रोड्यूसर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर हुआ।

pm modi,150th birth anniversary,mahatma gandhi,Shah Rukh Khan,aamir khan,sonam kapoor,imtiaz ali,ekta kapoor,anurag basu,news,news in hindi

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलिविजन जगत शानदार काम कर रहे हैं। शाहरुख, आमिर, कंगना और एकता कपूर ने वीडियो संदेश में पीएम मोदी की ओर से की गई इस पहल की तारीफ की है।'

पीएम मोदी ने कहा कि गांधी सादगी के पर्याय हैं। उनके विचार दूर-दूर तक गूंजते हैं। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता की शक्ति अपार है और हमारे देश के लिए रचनात्मकता की इस भावना का दोहन करना आवश्यक है। जब महात्मा गांधी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने की बात आई तो फिल्म और टेलीविजन की दुनिया के कई लोगों ने शानदार काम किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इन हस्तियों से दांडी में बने संग्राहलय और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा पर जाने की अपील की।

pm modi,150th birth anniversary,mahatma gandhi,Shah Rukh Khan,aamir khan,sonam kapoor,imtiaz ali,ekta kapoor,anurag basu,news,news in hindi

फिल्म स्टार आमिर खान ने कहा, 'बापू के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने की सोच रखने पर मैं पीएम मोदी की सराहना करना चाहता हूं। रचनात्मक लोगों के रूप में बहुत कुछ है, जो हम कर सकते हैं। मैं पीएम को आश्वस्त करता हूं कि हम इस पर ज्यादा फोकस करेंगे।'

फिल्म स्टार शाहरुख खान ने कहा, 'एक मंच पर सभी को इकट्ठा करने के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं। मुझे लगता है कि हमें भारत और दुनिया को दोबारा गांधीजी से परिचित कराना होगा।'

pm modi,150th birth anniversary,mahatma gandhi,Shah Rukh Khan,aamir khan,sonam kapoor,imtiaz ali,ekta kapoor,anurag basu,news,news in hindi

वहीं, आनंद एल राय ने कहा कि पीएम मोदी ने गांधी जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने में हमें शामिल करके इसके प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी जोड़ा है।

पीएम मोदी ने गांधीजी की 150वीं जयंती पर कहा था कि बापू के सपनों का भारत, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आदर्श पर चलेगा। बापू के राष्ट्रवाद के ये तमाम तत्व पूरी दुनिया के लिए आदर्श सिद्ध होंगे, प्रेरणा स्रोत बनेंगे। राष्ट्रपिता के मूल्यों को प्रतिष्ठापित करने के लिए, मानवता के भले के लिए, हर भारतवासी राष्ट्रवाद के हर संकल्प को सिद्ध करने का संकल्प लें। मैं आज देश से 'एक व्यक्ति-एक संकल्प' का आग्रह करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत