न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार 6ठे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े इंपोर्टर चीन में ब्रेंट क्रूड की डिमांड बेहिसाब बढ़ रही है। इससे दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें चढ़ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Feb 2021 8:03:05

लगातार 6ठे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े इंपोर्टर चीन में ब्रेंट क्रूड की डिमांड बेहिसाब बढ़ रही है। इससे दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें चढ़ रही हैं। इस सप्ताह के अंतिम दिन तो ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। जबसे कोविड का प्रकोप हुआ है, तब से पहली बार ऐसा हुआ है कि इसकी कीमत यहां तक आई हो। घरेलू बाजार में देखें तो आज यहां लगातार 6ठे दिन दोनों ईंधनों में आग लगी। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल जहां 29 पैसे बढ़ कर 88.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया वहीं डीजल तो 32 पैसे प्रति लीटर की छलांग लगा कर 79.06 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। रविवार को मुंबई में पेट्रोल का दाम 95 रुपये से भी ऊपर चला गया। वहां डीजल भी 86 रुपये से भी महंगा हो गया है।

शहर का नाम - पेट्रोल रुपये/लीटर - डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली - 88.73 - 79.06
मुंबई - 95.21 - 86.04
चेन्नै - 90.96 - 84.16
कोलकाता - 90.01 - 82.65
नोएडा - 87.50 - 79.49
रांची - 86.66 - 83.61
बेंगलुरु - 91.70 - 83.81
पटना - 91.12 - 84.27
चंडीगढ़ - 85.39 - 78.77
लखनऊ - 87.44 - 79.43

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर धर्मेंद्र प्रधान की सफाई

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। विपक्षी दल ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। इस बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल में लगातार बढ़ोतरी पर सफाई दी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीपीसीएल कोच्चि रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल पार्क के उद्घाटन में शामिल होने आए धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए तेल उत्पादक देशों को दोषी ठहराया है। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कच्चा तेल महंगा होने के साथ ही हम कीमतों को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में कमी आई और पेट्रोलियम उत्पादकों को उत्पादन में कमी करनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा, 'अब अर्थव्यवस्था फिर से उठ खड़ी हुई है और भारत लगभग कोविड-19 से पहले की ​​स्थिति में लौट आया है। हालांकि, तेल उत्पादकों ने उत्पादन नहीं बढ़ाया है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे यह कहते हुए खेद है कि तेल उत्पादक देश उपभोक्ता देशों के हितों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल प्राइस मैनेजमेंट का निर्माण किया है। इससे उपभोक्ता देशों को परेशानी हो रही है।' पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि हालांकि तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन बढ़ाने के बारे में कुछ सकारात्मक बातें कही हैं।

दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े इंपोर्टर चीन में कच्चे तेल की मांग बेहिसाब बढ़ रही है। यूं तो चीन सरकार का जोर इलेक्टिफिकेशन और मोटर व्हीकल में अधिक से अधिक ई व्हीकल अपनाने पर है। लेकिन तब भी अनुमान है कि वर्ष 2025 तक वहां पेट्रोलियम ईंधनों की डिमांड पीक पर पहुंच जाएगी। इससे दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें चढ़ रही हैं। शुक्रवार, को यूके के लंदन क्रूड ऑयल एक्सचेंज में WTI Crude 1.23 डॉलर बढ़ कर 59.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में भी तेजी का ही रूख है। यह 1.29 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 62.43 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया।

How to check diesel petrol price daily

आपको बता दे, पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। Indian Oil के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका