Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

दिल्ली में आज पेट्रोल 88.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.38 रुपये प्रति लीटर रहा। मुंबई में आज डीजल 85.32 रुपया प्रति लीटर और पेट्रोल 94.64 रुपये प्रति लीटर रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Feb 2021 9:29:52

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज फिर इसमें बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शुक्रवार यानी 12 फरवरी को पेट्रोल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल के दाम 38 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 4.24 रुपये व 4.15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

दिल्ली में आज पेट्रोल 88.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.38 रुपये प्रति लीटर रहा। मुंबई में आज डीजल 85.32 रुपया प्रति लीटर और पेट्रोल 94.64 रुपये प्रति लीटर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 89.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.96 रुपये लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 90.44 रुपये और डीजल 83.52 रुपये लीटर हो गया।
आपको बता दे, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सवाल उठने पर पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में कहा था कि सरकार के पास पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला टैक्स को घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा था कि कीमतों में फेरबदल अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करती है, इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है, कीमत पेट्रोलियम कंपनियां ही तय कर कर रही हैं।

चार महानगरों के अलावा, नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 87.05 और डीजल 78.80 रुपये प्रति लीटर पर आ गए। पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल 90.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। लखनऊ में पेट्रोल के दाम बढ़कर 86.99 और डीजल 78.75 रुपये प्रति लीटर पर आ गए। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका