न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में आज और कल नाइट कर्फ्यू, नए साल के जश्‍न पर बैन; गोवा में सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे 45 लाख लोग

नए साल पर कोरोना गाइडलाइन टूटने की आशंका को देखते हुए दिल्‍ली में रात को कर्फ्यू (Delhi Night Curfew) लगाने का निर्णय लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Dec 2020 9:16:26

दिल्ली में आज और कल नाइट कर्फ्यू, नए साल के जश्‍न पर बैन; गोवा में सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे 45 लाख लोग

नए साल पर कोरोना गाइडलाइन टूटने की आशंका को देखते हुए दिल्‍ली में रात को कर्फ्यू (Delhi Night Curfew) लगाने का निर्णय लिया गया है। दिल्‍ली में दो दिन का नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पांच से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकेंगे। ये पाबंदियां आज रात 11 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक और 1 जनवरी रात 11 बजे से 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगी।

राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का यह फैसला दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने लिया है। यह फैसला नए साल पर होने वाले समारोह और जश्‍न में भीड़ उमड़ने और कोविड नियमों की अनदेखी की आशंकाओं को देखते हुए लिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में नए साल को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है, कोरोना संकट और सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है। पुलिस की नजर बार, पब और रेस्तरां पर है। दिल्ली में किसी भी व्यक्ति का ब्लड टेस्ट कराया जा सकता है, इस दौरान 15 हजार पुलिस वाले ड्यूटी पर रहेंगे। दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में किसी वाहन को बिना पास इजाजत नहीं है। दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक स्टेशन से रात 9 बजे के बाद एग्जिट बंद रहेगी। कोरोना गाइडलाइन को तोड़ने पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी। दिल्ली-एनसीआर में नए साल के जश्न में पटाखे जलाने पर रोक जारी।

गोवा में पहुंचे 45 लाख लोग

उधर, गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए करीब 45 लाख लोग पहुंच चुके हैं। नए साल के जश्न से पहले गोवा में जबरदस्त भीड़ है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट का आना-जाना जारी है और अधिकतम एक दिन में 72 फ्लाइट को हैंडल किया गया है। ऐसे में नये साल को लेकर लोग गोवा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं, टूरिज्म के सहारे ही गोवा की जीडीपी भी चलती है। यहां सभी होटल और पब में कोरोना गाइडलाइन्स को लेकर सख्ती बरतने की कोशिश की जा रही है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को बताया कि राज्य में न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए 40-45 लाख सैलानी आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम कोरोना के सभी प्रोटोकॉल लागू कर रहे हैं ताकि लोग इसके महत्व को लेकर जागरूक हो सकें।

मुंबई में गाड़ी चलाने वालों का किया जाएगा ब्लड टेस्ट

मुंबई में भी कोरोना संकट के चलते नए साल के जश्न में कुछ रुकावट पैदा हुई हैं। मुंबई में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का इस बार ब्लड टेस्ट किया जाएगा। अगर पॉजिटिव निकले तो वाहन जब्त होगा। होटल, रेस्तरां, पब और बार सिर्फ रात 11 बजे तक ही खुले रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग एक साथ नहीं खड़े हो सकते।

कर्नाटक के बेंगलुरु में नए साल की वजह से 31 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू की गई है।

पंजाब सरकार ने राज्य में 1 जनवरी से नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है। सबसे बड़ी राहत होटल, रेस्टोरेंट को दी गई है। अब इनडोर में 200 और आउटडोर में 500 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। हालांकि, 31 दिसंबर तक पाबंदियां पहले जैसी ही रहेंगी।

ओडिशा सरकार ने कोरोना गाइडलाइन जारी की है। यह 1 से 31 जनवरी तक लागू रहेगी। इस दौरान सिनेमाहॉल और थियेटर 50% कैपेसिटी के साथ खोलने की इजाजत रहेगी। सामाजिक, धार्मिक, मनोरंजक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा 200 लोग इकट्‌ठा हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर