न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Mylan ने भारत में लॉन्च की कोरोना की दवा, कीमत 4,800 रुपये

ड्रगमेकर Mylan NV ने सोमवार को कहा कि भारत में रेमडेसिवीर (Remdesivir) की जेनेरिक वज़र्न लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 6:09:35

Mylan ने भारत में लॉन्च की कोरोना की दवा, कीमत 4,800 रुपये

ड्रगमेकर Mylan NV ने सोमवार को कहा कि भारत में रेमडेसिवीर (Remdesivir) की जेनेरिक वज़र्न लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। Mylan NV ने कहा कि मंजूरी के बाद इस दवा को भारत में 100 mg की शीशी को 4,800 रुपये के दाम पर बेचेगी। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने Mylan NV के रेमडेसिवीर दवा को मंजूरी दी है। ड्रगमेकर ने इस दवा को ब्रांड नाम Desrem रखा है। कोविड-19 मरीजों के लिए इमरजेंसी की स्थिति में इस दवा का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। Mylan NV ने कहा कि वो भारत स्थित अपने फैसिलिटीज में ही रेमडेसिवीर की दवा बनायेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे उन मरीजों के लिए इस दवा को इस्तेमाल की मंजूरी मिली है, जिनकी हालत गंभीर है। व्य​स्कों और बच्चों के लिए इसका का
इस्तेमाल किया जा सकेगा।

बता दे, इसके पहले दो भारतीय कंपनियों ने पहले ही इस दवा की जेनेरिक वर्ज़न को लॉन्च कर दिया है। Mylan अब तीसरी कंपनी बन गई है। Mylan के पहले सिप्ला लिमिटेड (Cipla Ltd।) और हेटेरो लैब्स लिमिटेड (Hetero Labs Ltd।) ने इस दवा को लॉन्च किया था। सिप्ला ने Cipremi नाम की इस दवा का दाम 5,000 रुपये और हेटेरो ने Covifor का दाम 5,400 रुपये रखा था।

यूरोप में भी मिल चुकी है रेमडेसिवीर को मंजूरी

गौरतलब है कि रेमडेसिवीर के क्लिनिकल ट्रायल में सामने आया था कि जब इस दवा को कोविड-19 मरीजों को इंट्रावेनस रूप में दिया जाता है तो वो जल्दी इस संक्रमण से रिकवर करते हैं। इसके बाद से ही दुनियाभर में रेमडेसिवीर की मांग बढ़ गई है। बीते शुक्रवार को ही इस दवा को यूरोपीय आयोग से भी सशर्त मंजूरी मिली है, जिसके बाद 27 यूरोपीय देशों मे इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

गिलीड साइंसेज ने भारत में इन कंपनियों के साथ करार किया है

भारत के लिए गिलीड साइंसेज ने डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, जुबिलांट लाइफ साइंसेज लिमिटेड, साइनेज इंटरनेशनल लिमिटेड और लाइदस कैडिला के साथ नॉन-एक्सक्लुसिव करार किया है। इसके बाद ये कंपनियां भारत में रेमडेसिवीर का उत्पादन कर बेच सकेंगी। बता दें कि गिलीड ने अमीर देशों के लिए रेमडेसिवीर दवा की कीमत 2,340 डॉलर प्रति मरीज रखा है। कंपनी ने अगले तीन महीने अपनी कुल सप्लाई का करीब आधा हिस्सा अमेरिका भेजने की सहमति जताई है। इसके बाद दुनियाभर के अन्य देशों में इस दवा की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बता दे, भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 724 हो गई है। बीते 24 घंटे में 23 हजार 932 मरीज बढ़े। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आईसीएमआर ने सोमवार को कहा कि देश में अब तक 1 करोड़ 4 हजार 101 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। पिछले 14 दिन में औसतन हर दिन 2.15 लाख टेस्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में देश में 15 हजार 826 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 420 की मौत हुई है। भारत में कोरोनावायरस के मामले रविवार को रूस से ज्यादा हो गए। यहां 6.98 लाख से ज्यादा मरीज हो गए, जबकि रूस में 6.81 लाख मरीज हैं। इसके साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका