न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : मुस्लिम धर्मस्थल पर हनुमान चालीसा, लगाए जय श्रीराम के नारे

ताजा मामला आगरा का है। यहां मंगलवार को शमशाबाद रोड पर स्थित एक मजार पर एक हिंदूवादी नेता ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 10:04:30

आगरा : मुस्लिम धर्मस्थल पर हनुमान चालीसा, लगाए जय श्रीराम के नारे

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित नंदबाबा मंदिर में दो मुस्लिमों द्वारा नमाज पढ़े जाने से नाराज हिंदूवादी नेता मुस्लिम धर्मस्थलों पर हनुमान चालीसा पढ़ रहे है। ताजा मामला आगरा का है। यहां मंगलवार को शमशाबाद रोड पर स्थित एक मजार पर एक हिंदूवादी नेता ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम के नारे लगाए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हिंदूवादी नेता की पहचान योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर के रूप में हुई है। वह भगवा कपड़े पहने हुए था।

पांच मुस्लिम धर्मस्थलों पर भगवा रंग पोता गया था

आगरा (Agra) में सोमवार रात पांच मुस्लिम धर्मस्थलों को भगवा रंग में रंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मामला MG रोड, ताजगंज, छीपी टोला और पंचवटी इलाकों का है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मथुरा के नंदबाबा मंदिर में 2 मुस्लिम युवकों के नमाज पढ़ने की घटना के विरोध में आगरा की घटना हुई है। हालांकि, समय रहते पुलिस अलर्ट हो गई और मुस्लिम धर्मस्थलों से भगवा रंग साफ करा दिया गया। अब आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज चेक कर रही है।

बता दे, उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित गोवर्धन इलाके में कुछ लोगों ने बरसाना रोड स्थित ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया। गोवर्धन के ही रहने वाले 4 युवक सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा ठाकुर और कृष्णा ठाकुर ईदगाह परिसर में पहुंचे और हनुमान चालीसा पढ़कर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस प्रशासन हरकत में आई और चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि मथुरा को हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और ऐसे में किसी भी समुदाय के व्यक्तियों को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश ना करे। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मथुरा में क्या हुआ था?

मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया था। नमाज पढ़ने वाले फैसल खान को यूपी पुलिस ने दिल्ली के जामिया नगर से गिरफ्तार किया था। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि 29 अक्टूबर को मथुरा के नंदबाबा मंदिर में चार लोग आए। इनमें से दो लोगों ने मंदिर परिसर में ही नमाज पढ़ी। इस मामले में धारा 153A, 295, 505 के तहत बरसाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल