न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनमोहन सिंह ने PM मोदी पर ली चुटकी , कहा - मुझे बोलने की सलाह देते थे, अब खुद तो उस पर अमल करें नरेंद्र मोदी

उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामलों पर पीएम नरेंद्र मोदी कि चुप्पी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुटकी ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Apr 2018 12:41:51

मनमोहन सिंह ने PM मोदी पर ली चुटकी , कहा - मुझे बोलने की सलाह देते थे, अब खुद तो उस पर अमल करें नरेंद्र मोदी

उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामलों पर पीएम नरेंद्र मोदी कि चुप्पी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुटकी ली है। मनमोहन सिंह का कहना है कि बोलने की जो सलाह मोदी जी उन्हें दिया करते थे, अब मोदी जी को वह सलाह खुद पर आजमानी चाहिए। उन्होंने मोदी से कहा है कि वह मुझे दी हुई सलाह पर पहले खुद अमल करें। भाजपा मौन मोहन सिंह कहकर उनका कई बार मजाक बना चुकी है क्योंकि उन्होंने अपनी सरकार के आखिरी सालों में कई मामलों पर कुछ नहीं कहा था। जिसकी वजह से अब उन्होंने मोदी पर चुटकी ली है।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी के लिए कहा,"उन्हें अपनी उस सलाह को खुद फॉलो करना चाहिए जो वो मुझे देते थे, और अधिक बोलें।" पूर्व प्रंधानमंत्री ने कहा कि वे खुश हैं कि आखिरकार पिछले शुक्रवार भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि भारत की बेटियों को न्याय जरूर मिलेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, जब मनमोहन सिंह से यह पूछा गया कि आप बीजेपी के उस व्यवहार को क्या कहेंगे, जब वे आप पर तंज कसते हुए आपको मौनमोहन सिंह बुलाते थे। इस पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "इस प्रकार की टिप्पणियों के साथ पूरी जिंदगी रहेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी को वो सलाह माननी चाहिए जो वो अक्सर मुझे देते थे। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि वे मेरे न बोलने की आलोचना करते थे। मैं यह महसूस करता हूं कि जो सलाह वे मुझे दे रहे थे, उस पर उन्हें खुद अमल करना चाहिए।"

इसके बाद मनमोहन सिंह ने कहा, “मुझे लगता है कि जो प्रशासन में होते हैं, उन्हें समय पर अपने अनुयायियों की अगुआई करने के लिए बोलना चाहिए।” आपको बता दें कि साल 2012 दिल्ली गैंगरेप के दौरान जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बीजेपी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चुप रहने को लेकर उन पर काफी तंज कसे थे। इस पर मनमोहन सिंह ने कहा कि दिल्ली गैंगरेप में कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार द्वारा रेप जैसे अपराध को लेकर कानून में जो बदलाव किया जा सकता था और जो कार्रवाई की जा सकती थी, वो उन्होंने की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत