न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई'

विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज मध्य प्रदेश के छतरपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Nov 2018 2:20:39

'कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई'

विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज मध्य प्रदेश के छतरपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा 'कांग्रेस (Congress) पार्टी की मोदी से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं रही तो अब कांग्रेस के लोग मोदी की मां को गाली दे रहें है।' उन्‍होंने कहा 'पिछले 18 साल से सीना तानकर मैं कांग्रेस को हर एक मौके पर चुनौती देकर पराजित करते हुए आया हूं और आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई है।'

उन्होंने कहा मध्य प्रदेश का चुनाव आखिरी दौर में आते ही भाजपा में उत्साह बढ़ता जा रहा है और कांग्रेस के खेमे में कौन किसकी जमानत बचायेगा इस बात की चिंता हो रही है।

'मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा 'कांग्रेस पार्टी अगर सोच रही है कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच जाएगी तो वो समझ लें कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी' उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जितनी गाली मामा शिवराज को देगी उतना ही जवाब मध्य प्रदेश के उनके भांजे और भांजी देने वाले हैं। नोटों की हेराफेरी में जिन लोगों को जमानत पर घूमना पड़ रहा है वो आज तिलमिलाए घूम रहे हैं। झूठे और खोखले वादों पर विश्वास ना करें, सरकार काम करने वाली ही चुनें। विकास का साथ दें, भाजपा को वोट दें।

मंदसौर किसान आंदोलन की वजह से खबरों में रहा है। किसान आंदोलन के बाद ये पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदसौर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के साथ-साथ किसानों की नाराज़गी भी दूर करने की कोशिश करेंगे। फिलहाल, सियासी विश्लेषकों का कहना है कि चुनावी मौसम में पीएम मंदसौर जाकर ये बताना चाहते हैं कि उनकी पार्टी और वो किसान विरोधी नहीं हैं। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज अशोक नगर में रोड शो करेंगे। शाह आज तीन अलग-अलग जगहों पर चुनावी रैली भी करेंगे।

इसी बीच कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में 200% कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि कांग्रेस एकजुट है। जनता ने बीजेपी की रवानगी का मन बना लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत