न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा, राज्यवर्धन राठौड़ का निशाना, पूछे ये सवाल

राहुल गांधी के राजस्थान दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विडियो के जरिए राहुल गांधी से राजस्थान से जुड़े कुछ सवालों के जवाब मांगे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 9:36:06

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा, राज्यवर्धन राठौड़ का निशाना, पूछे ये सवाल

मंगलवार को अपने एक दिन के चुनावी दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान आ रहे हैं। यहां वह दो चुनावी रैलियां और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी आज सूरतगढ़, गंगानगर और बूंदी में रैली करेंगे जबकि जयपुर के रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के राजस्थान दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विडियो के जरिए राहुल गांधी से राजस्थान से जुड़े कुछ सवालों के जवाब मांगे है. उन्होंने पूछा-

- राजस्थान सरकार के किसान कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ते के वादे पर सवाल करते हुए राज्यवर्धन सिंह ने पूछा आप यहां पर आए, यहां पर आपने ऐलान किया लेकिन अब तक किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ।

- राजस्थान के 65 लाख किसानों में से 30 लाख ने पीएम नरेंद्र मोदी की किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन पत्र दिए लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने वह सूची केंद्र को उपलब्ध नहीं कराई। किसान आपसे जवाब मांग रहे हैं।

- पीएम मोदी ने देश के 50 करोड़ व्यक्तियों को इलाज के लिए 5 लाख रुपये हर साल उपलब्ध कराने की स्कीम की घोषणा की। आपने राजस्थान की भामाशाह योजना को भी बंद कर दिया, जिससे यह इलाज हो रहा था और आयुष्मान भारत को भी स्वीकार नहीं किया।

- राजस्थान में पिछले दो दिनों में 10 रेप हुए है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति आपकी सरकार की देन है। हर महिला अपनी सुरक्षा का मांग रही है आपसे जवाब।

- आपने विधानसभा चुनाव के दौरान ऐलान किया था कि हर बेरोजगार नौजवान को साढ़े तीन हजार का भत्ता प्रति माह देंगे। मार्च निकलता जा रहा है आचार संहिता लग चुकी है। सभी नौजवान मांग रहे हैं आपसे जवाब।

- मोदी ने पूरे देश में आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण दिया पूरे देश में लागू हो रहा है लेकिन राजस्थान में अब तक इसको लागू क्यों नहीं किया गया? नौजवान आपसे मांग रहा है जवाब।

- देश की सुरक्षा को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक हुई एयर स्ट्राइक हुई। पाकिस्तान तो समझ आता है कि वो उसको असफल बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन आप और आपके नेता भी उसको असफल बता रहे हैं। आप और पाकिस्तान एक ही भाषा बोल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत