न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के सभी वादे झूठे, नोटबंदी करके सबको परेशान किया, आम लोगों को सड़कों पर ला दिया : राहुल गांधी

हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा पीएम मोदी (PM Modi) के सारे वादे झूठे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 5:09:40

PM मोदी के सभी वादे झूठे, नोटबंदी करके सबको परेशान किया, आम लोगों को सड़कों पर ला दिया : राहुल गांधी

हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा पीएम मोदी (PM Modi) के सारे वादे झूठे हैं। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि 15 लाख प्रत्‍येक के खाते में दिए जाने की बात झूठ थी, नोटबंदी कर छोटे दुकानदारों को परेशान कर दिया और आम लोगों को सड़कों पर ला दिया। राहुल गांधी ने आय गारंटी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो देश के गरीब को जिनकी आय प्रतिमाह 12 हजार रुपये से कम है, ऐसे सभी परिवारों के खाते में 72 हजार रुपये सालाना देने का इंतजाम करेगी। राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि नोटबंदी से फायदा हुआ या नुकसान? आपने नीरव मोदी (Nirav Modi), ललित मोदी (Lalit Modi), अनिल अंबानी (Anil Ambani) को देखा? सबने चोरी की। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्‍थान में चुनाव था। 10 दिन के अंदर नहीं सिर्फ 2 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ हो गया। 2014 में मैंने कहा था कि 72 हजार करोड़ रुपये सभी किसानों के कर्ज माफ करेंगे। उन्‍होंने कहा कि हम जब काम करते हैं तो सोच समझ कर, प्लानिंग करके काम करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने छोटे दुकानदारों, किसानों को कष्ट देने को काम किया है और हम उनके लिए 'न्याय' (NYAY) योजना लाएंगे। उन्‍होंने कहा कि मोदी जी स्टार्ट अप इंडिया, मेकइन इंडिया... जहां भी बात करते हैं इसी की बात करते हैं। लेकिन उन्‍होंने युवाओं के 30 हजार करोड़ रुपये छीनकर अनिल अबांनी के बैंक में डाल दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते थे, मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, मुझे चौकीदार बनाओ। अब कहते हैं हम सब चौकीदार। उन्‍होंने कहा कि हिंदुस्तान के चौकीदार ईमानदार है। आप बाकियों को चोर मत बनाओ। आप हिंदुस्तान के चौकीदार को चोर मत बनाओ।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ये 'गब्बर सिंह' ने बहुत लूटा है। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आपको 12 बजे रात में गब्बर सिंह से परिचय कराया था। आज छोटे किसान कहते हैं कि सो जाओ वरना गब्बर सिंह आ जाएगा।

राहुल गांधी ने राफेल मामले का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि बैंक की चाभी अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी ने अपने हाथ में लेकर रखी है। मैं आपको कहता हूं कि मैं नीरव मोदी, नरेंद्र मोदी के बैंक से पैसे लेकर आपके हाथ में दे देंगे।

युवाओं के बारें में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, इस सरकार में स्टार्ट अप के लिए आपको परमिशन लेनी पड़ेगी। परमिशन के लिए रिश्वत मांगते है। लेकिन जब हमारी सरकार बनेगी आपको 3 साल के लिए किसी सरकारी ऑफिस से परमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी। जो हिंदुस्तान के लिए पैसे इकठ्ठे करने में मदद करेगा, उसे सरकार मदद करेगी। हम युवाओं की मदद करेंगे। उन्‍होंने जनसभा में कहा कि हमने आपके लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। नरेंद्र मोदी अमीरों की रक्षा और न्याय देते हैं। कांग्रेस पार्टी गरीब, किसानों और छोटे व्यापारियों को न्याय देगी। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको एक टैक्स लाकर देंगे। जीएसटी के अलग-अलग टैक्स को एक करके देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत