न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस के 'जन-आवाज' के जवाब में भाजपा का 'संकल्प पत्र', मुख्य बातें...

लोकसभा चुनावों के लिए सोमवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 1:09:58

कांग्रेस के 'जन-आवाज' के जवाब में भाजपा का 'संकल्प पत्र', मुख्य बातें...

लोकसभा चुनावों के लिए सोमवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। संकल्प पत्र को जारी करते हुए बीजेपी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संकल्प पत्र के माध्यम से हम देश की जनता की आकांक्षाओं को विजन डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं। इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण की दिशा में कदम उठा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा राम मंदिर के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। उसके रास्ते तलाशेंगे। सिटिजनशिप बिल को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपए तक क्रेडिट कार्ड पर लिए जाने वाले लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। देशभर के किसानों को 6 हजार रुपए सालाना मिलेगा। उन्होंने कहा कि 60 साल की उम्र वाले सभी किसानों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा एक लाख के कर्ज पर 5 सालों तक ब्याज जीरो होगा। वहीं, देश के गांवों के विकास के लिए 25 लाख करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 साल तक ब्याज नहीं देना होगा। इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लॉ कॉलेजों में सीट बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। सभी घरों को बिजली मुहैया कराने का लक्ष्य है। साथ ही सभी घरों में पेयजल व शौचालय उपलब्ध कराने की कोशिश होगी। नेशनल हाइवे की संख्या दोगुनी। वेस्ट मैनेजमेंट सुनिश्चित करेंगे।

lok sabha election 2019,bjp manifesto,bjp,narendra modi,amit shah,rajanth singh,arun jaitley,congress manifesto,congress,rahul gandhi,sonia gandhi,priyanka gandhi,manmohan singh,news,national news,news in hindi

राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 तक सभी रेलवे पटरियों का विद्धुतीकरण करण करेगी। 75 मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। 1400 लोगों पर एक डॉक्टर का अनुपात बनाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि डिजिटल लेन-देने को बढ़ावा दिया जाएगा। 5 किलोमीटर की दूरी के अंदर बैकिंग की सुविधा दी जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा तीन तलाक के खिलाफ कानून लगाएगी। गौरतलब है कि अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने तीन तलाक पर चुप्पी साधी थी। भाजपा ने एक बार फिर जनता से तीन तलाक पर कानून लाने का वादा किया है। पार्टी पहले से ही तीन तलाक के खिलाफ आक्रमक रही है। राजनाथ सिंह ने कहा राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस है। वहीं यूनीफॉर्म सिविल कोड के प्रति भी प्रतिबद्धता है। घुसपैठ रोकने के लिए जो भी करना होगा करेंगे। देश की सुरक्षा के साथ सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी। राजनाथ सिंह ने कहा क्षेत्रीय असंतुलन को पूरी तरह खत्म करेंगे।

lok sabha election 2019,bjp manifesto,bjp,narendra modi,amit shah,rajanth singh,arun jaitley,congress manifesto,congress,rahul gandhi,sonia gandhi,priyanka gandhi,manmohan singh,news,national news,news in hindi

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किए थे ये बड़े वादे ?

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीबों को साल में 72 हजार रुपए देने का वादा किया था। पार्टी ने इसे न्याय (प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना) बताया। यानी की अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हर महीने गरीबों को 6 हजार रुपए देगी। पार्टी ने इस स्कीम को 'गरीबी पर वार, हर साल 72 हजार' के नारे के तौर पर पेश किया था। कांग्रेस ने घोषणापत्र में 22 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था।

पार्टी ने 10 लाख लोगों को ग्राम पंचायतों में रोजगार देने का वादा किया था। मनरेगा में काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 150 करने की घोषणा भी की थी। कांग्रेस ने अपने 2019 के मेनीफेस्टो में कहा था कि अगर वह सत्ता में आई तो किसानों के लिए अलग से बजट जारी करेगी। किसानों का कर्ज न चुका पाने को अपराध की श्रेणा से बाहर किया जाएगा। जीडीपी का 6 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दावा किया है कि उसकी सरकार बनी तो धारा 370 को बदले का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा। इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जारी किया था। पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए नागरिकता संसोधन विधेयक को भी सत्ता में आने के बाद वापस लेने की बात कही थी। इसके अलावा कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (जो की देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करती है) को खत्म करने की बात कही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत