न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के लिए राहत की खबर, 90 फीसदी तक प्रभावी है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन

ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन अपने अंतिम चरण में हैं जिसके परिणाम सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 6:19:44

भारत के लिए राहत की खबर, 90 फीसदी तक प्रभावी है ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन

दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन का इंतजार किया जा रहा हैं ताकि इस कोरोना कहर को कम करते हुए आम जिंदगी की तरफ बढ़ा जाए। ऐसे में कई वैक्सीन ट्रायल के विभिन्न चरण में हैं और ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन अपने अंतिम चरण में हैं जिसके परिणाम सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं। परीक्षण के परिणामों के मुताबिक लगभग 24,000 लोगों में से मात्र तीन लोगों में ही वैक्सीन के दुष्परिणाम देखे गए। मेडिकल जर्नल लांसेट में छपे परिणामों की माने तो जिन लोगों को वैक्सीन दी गई, उनमें से ना ही किसी की मृत्यु हुई और ना ही किसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

90 फीसदी तक प्रभावी है वैक्सीन

लांसेट में छपे शोध में बताया गया है कि परीक्षण के दौरान कोरोना वैक्सीन को दो फुल डोज देने पर 62 फीसदी प्रभावी क्षमता और पहले आधा डोज फिर पूरा डोज देने पर करीब 90 फीसदी प्रभावी क्षमता देखने को मिली। अब दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने आशा जताई कि कोरोना वैक्सीन को आने वाले सप्ताह में नियामक संस्था से स्वीकृति मिल जाएगी। ऑक्सफर्ड की वैक्सीन के ट्रायल डाटा के मुताबिक ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में 23,745 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इनमें से 82 फीसदी लोग 18 से 55 साल के बीच के थे। बाद में 56 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोगों को इस ट्रायल का हिस्सा बनाया गया।

तीन लोगों में ही दुष्प्रभाव देखे गए

लांसेट में छपे शोध में कहा गया है कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया है। परीक्षण के दौरान लगभग 24,000 लोगों में से तीन लोगों में गंभीर दुष्प्रभाव देखे गए, जो संभवतः वैक्सीन से जुड़े हुए थे। शोध में बताया गया कि ये तीन लोग या तो अब ठीक हो गए हैं या फिर ठीक होने की कगार पर हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के लोअर डोज ने फुल डोज के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से काम किया है।

भारत के लिए राहत की खबर

लांसेट का ताजा शोध भारत के लिए खुशखबरी माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेेनेका के साथ वैक्सीन की 100 करोड़ डोज बनाने की डील कर रखी है। भारत में इस वैक्सीन को जनवरी तक अप्रूवल मिलने की संभावना है। वहीं केंद्र सरकार जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने पर विचार कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर