न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM किसान सम्मान योजना में गड़बड़ी: RTI में खुलासा, 1364 करोड़ रु उन किसानों को मिले, जो स्कीम की कैटेगरी में ही नहीं

RTI में मांगी गई जानकारी में सामने आया है कि 20 लाख 48 हजार ऐसे किसानों को 1 हजार 364 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया, जो योजना के लिए तय क्राइटेरिया में ही नहीं आते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Jan 2021 7:39:23

PM किसान सम्मान योजना में गड़बड़ी: RTI में खुलासा, 1364 करोड़ रु उन किसानों को मिले, जो स्कीम की कैटेगरी में ही नहीं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर राइट टू इनफॉर्मेशन (RTI) के तहत बड़ा ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। RTI में मांगी गई जानकारी में सामने आया है कि 20 लाख 48 हजार ऐसे किसानों को 1 हजार 364 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया, जो योजना के लिए तय क्राइटेरिया में ही नहीं आते थे। यह जानकारी कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) से जुड़े वेंकटेश नायक ने मांगी थी।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन अपात्र किसानों के पास स्कीम का पैसा पहुंचा है, उनमें दो कैटेगरी शामिल हैं। पहली में वे किसान हैं, जो इसके लिए जरूरी योग्यता नहीं रखते हैं। दूसरी कैटेगरी में ऐसे किसान हैं, जो इनकम टैक्स भरते हैं। आपको बता दे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत देश में अब तक करीब 11 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। इसको लेकर हाल ही में केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच आरोपों का दौर भी चला था। वहां ममता बनर्जी ने इस स्कीम को लागू नहीं किया था।

टैक्स भरने वाले 55% किसानों को मिला पैसा

वेंकटेश नायक के मुताबिक, RTI से मिली जानकारी में बताया गया है कि इन किसानों में से 55.58% इनकम टैक्स देते हैं। जबकि, स्कीम से ऐसे किसानों को बाहर रखा गया है। बाकी 44.41% भी योजना की जरूरी शर्तें पूरी नहीं करते।

नायक के मुताबिक पंजाब, असम, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में ऐसे किसानों की संख्या ज्यादा है। इस मामले में पंजाब टॉप पर है। यहां कुल 23.6% (4.74 लाख) अपात्र किसानों के खाते में रुपए भेजे गए हैं। 16.8% (3.45 लाख) किसान असम के हैं। 13.99% (2.86 लाख) महाराष्ट्र में रहते हैं। इनके बाद गुजरात और उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। यहां ऐसे किसान 8.05% (1.64 लाख) और 8.01% (1.64 लाख) हैं। सबसे कम सिक्किम में सिर्फ एक अयोग्य किसान का पता चला है।

2019 में शुरू हुई थी योजना

2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत कम जमीन वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए की मदद दी जाती है। इसका फायदा लेने के लिए किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से तय किए गए नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर