न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव 2018: अगर 2019 में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी तो बन सकता हूं PM- राहुल गांधी

कर्नाटक में मतदान के सिर्फ पांच दिन शेष हैं। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी दल रैली कर वोटरों को रिझाने में लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक में तूफानी रैली कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 12:23:51

कर्नाटक चुनाव 2018: अगर 2019 में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी तो बन सकता हूं PM- राहुल गांधी

कर्नाटक में मतदान के सिर्फ पांच दिन शेष हैं। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी दल रैली कर वोटरों को रिझाने में लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक में तूफानी रैली कर रहे हैं। आज राहुल बैंगलोर में हैं। रैली के दौरान अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार खुद को पीएम पद का दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि अगर हम 2019 का चुनाव जीते तो मैं पीएम बन सकता हूं।

जब राहुल गांधी से प्रधानमंत्री पद के लिए सवाल पूछा गया, कि क्या वे प्रधानमंत्री बनेंगे। तो उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि अगर 2019 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो वह पीएम बन सकते हैं। राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक ऐसे शख्स को कर्नाटक सीएम पद का उम्मीदवार क्यों बनाया है जो जेल जा चुका है और भ्रष्ट है। राहुल ने यह बात कर्नाटक में बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा के संदर्भ में कही। आपको बता दें कि येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाना पड़ा था।

राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग अभी मेरे बयान पर हसेंगे लेकिन 2019 में बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष एक है, यही कारण है कि बीजेपी के लिए 2019 में मुश्किल होगी। आपको बता दें कि आज जनसभाओं के अलावा राहुल गांधी आर्कबिशप से भी मुलाकात करेंगे।

हालांकि इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि मैं बार-बार प्रधानंत्री से पूछता हूं कि आखिर उन्होंने एक ऐसे उम्मीदवार को क्यों चुना जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं।

राहुल का हमला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला किया और देश खराब अर्थव्यवस्था के लिए भाजपा को कसूरवार ठहराया। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि वह सरकार की ईधन कीमत की नीति के खिलाफ कोलार, दक्षिणी कर्नाटक में प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने एक वीडियो में कहा- “कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले चार वर्षों के दौरान आई गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन, अच्छे दिन का वादा करनेवाली सरकार शांत है। बीजेपी निर्दय है। वह ईंधन के नाम पर लूट रही है।” उधर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बेंगलूरू में एक संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि सरकार ने नौकरियों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा- मोदी सरकार का आर्थिक प्रबंध धीरे धीरे बैंकिंग व्यवस्था से जनता का विश्वास उठा रहा है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन