न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE Advanced 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा - जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 6:58:25

JEE Advanced 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा - जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2021 को किया जाएगा। साथ ही, शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाना है।

अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, 'प्रिय छात्र और छात्राओं जेईई मेंस की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद लगातार आपकी सूचनाएं आती रहीं कि जेईई एजवांस्ड की परीक्षाएं कब होंगी, कहां होगी और उसमें पीछे के समय के अनुरुप इस समय में भी छूट का कुछ प्रावधान होगा या नहीं।'

निशंक ने आगे कहा, 'मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछली बार कोविड के कारण विषम परिस्थिति थी और अभी हम उससे पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं। ऐसी स्थिति में ये निर्णय लिया गया है कि जेईई के द्वारा आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 75% अंकों का जो मानदंड था उसे इस समय के लिए भी हमने हटा दिया है ताकि आपको ये सुविधा मिल सके और प्रतिभाशाली विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें।'

तारीखों का ऐलान करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, 'ये परीक्षा जैसे कि आपको मालूम है कि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। 3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है। आपके पास अभी बहुत वक्त है, आप अच्छे से इसकी तैयारी कर सकते हैं। इस समय ये परीक्षा आईआईटी खड़गपुर आयोजित करेगा।'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इससे जुड़ा एक ट्वीट भी किया था। अपने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है, 'मेरे प्यारे विद्यार्थियों, मैं जेईई एडवांस्ड की तारीख और आईआईटी एडमिशन के पात्रता मानदंडों का ऐलान आज शाम 6 बजे करूंगा।'

आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी संस्थानों में एडमिशन मिलता है। JEE मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड देने का मौका मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी