न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुच्छेद 370: फारुक अब्दुल्ला आए सामने, कहा - गृहमंत्री गलत बोल रहे हैं, मुझे नजरबंद किया गया था

सोमवार को जम्मू-कश्मीर पर फैसला लिए जाने से एक दिन पहले आधी रात को बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। उसके अगले दिन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इन नेताओं में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सज्जाद लोन जैसे नेता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Aug 2019 4:51:18

अनुच्छेद 370: फारुक अब्दुल्ला आए सामने, कहा - गृहमंत्री गलत बोल रहे हैं, मुझे नजरबंद किया गया था

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म हो चुका है। लोकसभा में इस प्रस्ताव पर तीखी बहस जारी है। वही इस बीच एक सवाल उठ रहा है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से सांसद फारूक अब्दुल्ला कहां हैं? यही सवाल एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने लोकसभा में उठाया। सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारा उनके साथ पुराना जुड़ाव और रिश्ते हैं और मुझे उनकी कमी खल रही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के विकास ले लिए फारूक जी ने काफी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि धारा 371 का अब क्या किया जाएगा क्योंकि यह सिर्फ जमीन खरीदने का मसला नहीं है बल्कि वहां के लोगों को बेहतर जीवन देने का मुद्दा है। हम राज्य के विभाजन के खिलाफ नहीं है लेकिन वह संवैधानिक तरीके से होना चाहिए था। साथ ही सरकार बताए कि घाटी के नेता कहां हैं और वह सुरक्षित हैं भी या नहीं। सरकार इस बारे में भी अपना पक्ष साफ करे। सुप्रिया सुले ने लोकसभा में पूछा, 'मैं सीट संख्या 462 पर बैठती हूं, फारूक अब्दुल्ला 461 नंबर सीट पर बैठते हैं। वह जम्मू-कश्मीर से चुने गए हैं। मैं उनको यहां नहीं सुनी। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगी की यह चर्चा अधूरी है।'

वही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि यह भारत के लोकतंत्र के लिए काला दिन है क्योंकि वहां 6 महीने से चुनाव नहीं हो पाए, पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं, हमारे सहयोगी फारूक अब्दुल्ला कहां हैं, इसका भी पता नहीं है।

इन सब सवालों पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला जी अपने घर पर हैं, नजरबंद भी नहीं है, उनकी तबीयत अच्छी है और मौज-मस्ती कर रहे हैं। उन्हें नहीं आना है तो बंदूक कनपटी पर रखकर हम बाहर नहीं ला सकते।

इस बीच फारूक अब्दुल्ला ने टाइम्स नाउ और एनडीटीवी से बात की। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह गलत बोल रहे हैं, मुझे नजरबंद किया गया था। मैंने डॉक्टर के पास भी जाने की कोशिश की। मुझे नहीं जाने दिया गया। मेरे घर के बाहर डीएसपी और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई।

आपको बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर पर फैसला लिए जाने से एक दिन पहले आधी रात को बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। उसके अगले दिन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इन नेताओं में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सज्जाद लोन जैसे नेता हैं

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत