न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LOC पर पाक को भारतीय सेना नेे दिया करारा जवाब, 5 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सेना की फायरिंग में पाकिस्तान के 5 सैनिक मारे गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Apr 2018 11:45:47

LOC पर पाक को भारतीय सेना नेे दिया करारा जवाब, 5 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सेना की फायरिंग में पाकिस्तान के 5 सैनिक मारे गए हैं। साथ ही जवानों ने पाकिस्तान की एक चौकी को भी तबाह कर दिया है। हालांकि इस दौरान दोनों ही ओर से भारी गोलाबारी हुई। राजौरी और पुंछ इलाके में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार गोलीबारी जारी थी। इस बीच भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, जिसमें उनके जवान ढेर हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवा गांव के आस-पास पाक सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की कई पोस्ट भी तबाह की गई हैं।

पाक ने सोमवार को तीसरे दिन भी जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। गोलाबारी से किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बॉर्डर के जरिए आतंकियों की घुसपैठ कराने को लेकर पाकिस्तान लगातार गोलीबारी करता रहता है। भारत भी पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है।

भारतीय सेना ने कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी की तरफ से रविवार को भी सीजफायर उल्लंघन की पुष्टि की है। सेना की तरफ से बताया गया कि रविवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक ने गोलाबारी शुरू की।

जैसे ही पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर हल्के हथियारों यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलीबारी शुरू की, तुरंत ही उसे भारतीय सेना के जवानों ने कड़ा जवाब देना शुरू कर दिया। इसके कुछ समय बाद पाक ने बड़े हथियारों और मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर दी।

इसका भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया। साढ़े सात बजे तक दोनों तरफ से जोरदार गोलाबारी हो रही थी। भारतीय सेना की तरफ से कड़ा जवाब मिलने पर पाक सेना के हौसले उखड़ने लगे, जिसके बाद वह रुक-रुक कर गोलाबारी करने लगा। गौरतलब है कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और कीरनी क्षेत्र और रविवार को जिले के खड़ी करमाड़ा में घंटों गोलाबारी की थी।

हाल ही में भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी कम करने के लिए 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए दो नए बॉर्डर बटालियन बनाने पर भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।

इन 14,460 बंकरों का निर्माण सांबा, जम्मू, कठुआ, पुंछ और राजौरी में किया जाएगा. इससे पहले 2016-17 के दौरान 3 करोड़ रुपये की लागत से 60 बंकरों के निर्माण के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत