न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

45 मेडिकल एक्सपर्ट्स का दावा- सेफ है कोरोना वैक्सीन, वैज्ञानिकों पर भरोसा करें

आज सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Jan 2021 9:15:48

45 मेडिकल एक्सपर्ट्स का दावा- सेफ है कोरोना वैक्सीन, वैज्ञानिकों पर भरोसा करें

कोरोना महामारी के खिलाफ भारत में आज शनिवार से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने वाली है। आज सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। पहले चरण में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के कार्यकर्ता सहित सरकारी और निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा। केंद्र ने टीकाकरण अभियान के पहले दिन 2,934 सत्र स्थलों पर लगभग 3 लाख स्वास्थ्यकर्मचारियों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है। नियमित रूप से टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए निर्धारित दिनों को छोड़कर यह अभियान प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

3 जनवरी को मिली केंद्र की मंजूरी

आपको बता दे, कोवीशील्ड और कोवैक्सिन को 3 जनवरी को केंद्र ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। कोवीशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने मिलकर बनाया है। भारत में इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रही है। कोवैक्सिन को हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक बना रही है। इसे उसने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी (NIV) के साथ मिलकर विकसित किया है। कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है।

दोनों वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद से ही इनकी इफेक्टिवनेस पर सवाल उठ रहे है। कुछ वैक्सीन विशेषज्ञों और राजनेताओं ने कोवैक्सिन को इमरजेंसी अप्रूवल देने का विरोध किया था। कोवैक्सिन के फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल्स के लिए पूरे देश में 25 साइट्स पर 25,800 वॉलंटियर्स को एनरोल किया गया है। पर इसकी एफिकेसी के नतीजे सामने नहीं आए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि वैक्सीन को अप्रूवल नहीं दिया जाना चाहिए था।

45 विशेषज्ञों ने कही ये बात

इन्हीं संदेहों का जवाब एम्स के पूर्व डायरेक्टर्स समेत 45 विशेषज्ञों के ग्रुप ने दिया है। इस ग्रुप का दावा है कि भारत में बनी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं। ग्रुप ने यह भी कहा कि जो लोग इनकी आलोचना कर रहे हैं, वे भारतीय वैज्ञानिक बिरादरी की विश्वसनीयता पर संकट खड़ा कर रहे हैं।

45 मेडिकल प्रोफेशनल्स और साइंटिस्ट के साइन के साथ बयान जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि कुछ लोग गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। यह राजनीति और स्वार्थ से प्रेरित हैं। इनकी आलोचना की वजह से दुनियाभर में अपनी काबिलियत का डंका बजाने वाली भारतीय वैज्ञानिक बिरादरी पर विश्वसनीयता का संकट खड़ा हो रहा है। आरोप लगाने वालों को पता होना चाहिए कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अपना जीवन खपा दिया और देश को सबसे बड़ा वैक्सीन सप्लायर बनाया है। आज भारत से 188 देशों में वैक्सीन जाती है। 2019 में भारतीय वैक्सीन मार्केट 94 अरब रुपए का था। भविष्य में यह और भी बढ़ सकता है।

इस बयान पर साइन करने वालों में एम्स के पूर्व डायरेक्टर टीडी डोगरा और एमसी मिश्रा के साथ ही CSIR-IICT हैदराबाद के पूर्व चीफ साइंटिस्ट ए. गंगाग्नी राव और मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के बोर्ड चेयरमैन डॉ. रंजन पई भी शामिल हैं। उनका कहना है कि यह वैक्सीन मानवता के लिए गिफ्ट है।

सरकार और उसके अधिकारी बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने अब तक हुए ट्रायल्स के डेटा की अच्छी तरह पड़ताल करने के बाद ही दोनों वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दिया है। इस वजह से घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को देश के टीकाकरण अभियान को 'कोरोना के अंत की शुरुआत' बताया। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वैक्सीन पर भरोसा करने का भी आग्रह किया और कहा कि सरकार ने उचित वैज्ञानिक जांच के बाद आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है।

टीकाकरण अभियान शुरू करने से पहले इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूरे देश में ड्राई रन का आयोजन हुआ। कोरोना महामारी और वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी के लिए सरकार ने 24x7 कॉल सेंटर बनाया है। 1075 पर कॉल करके आप कोई भी जानकारी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर