न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया विमान हादसा : तबाही के वो आखिरी 13 मिनट जिसने ले ली 189 लोगों की जान

राहत और बचाव कार्य में जुटे दल ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी 189 यात्रियों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 12:17:53

इंडोनेशिया विमान हादसा : तबाही के वो आखिरी 13 मिनट जिसने ले ली 189 लोगों की जान

इंडोनेशिया के जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा एक यात्री विमान सोमवार सुबह उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया। राहत और बचाव कार्य में जुटे दल ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी 189 यात्रियों की मौत हो गई है। उडान के वक़्त सब कुछ सही था विमान तक़रीबन तीस हज़ार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी अचानक 13 मिनट बाद विमान में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से उसका संपर्क ज़मीन से टूट गया और वो रडार से भी गायब हो गया। लेकिन गायब होने से ऐन पहले पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इतना जरूर बता देता है कि विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत है इसलिए वो वापस लौट रहा है। मगर प्लेन वापस नहीं लौटा और पायलट समेत कुल 189 लोगों के साथ समंदर में जा गिरा।

indonesia,jakarta,pangal pinang,plane crash,passenger,crew,death,crime

29 अक्टूबर, सुबह 6 बजकर 10 मिनट

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोई कार्नो हाटा एयरपोर्ट। इंडोनेशिया की लायन एयरलाइंस की उड़ान संख्या जेटी-610 इंडोनेशिय़ा की जकार्ता से पंगकाल पिनांग शहर के लिए उड़ान भरने को तैय़ार थी। पंगकाल तक की दूरी एक घंटा दस मिनट में पूरी की जानी थी। विमान में दो पायलट और पांच क्रू मेंमबर समेत कुल 189 मुसाफिर सवार थे। लायन एयरलाइंस की इस फ्लाइट के पायलट कैप्टन भव्य़ जुनेजा थे जो कि दिल्ली के रहने वाले थे। रनवे खाली ना होने की वजह से विमान तय वक्त से करीब 11 मिनट देरी से टेक ऑफ करता है।

indonesia,jakarta,pangal pinang,plane crash,passenger,crew,death,crime

6 बजकर 21 मिनट

एटीसी की हरी झंडी मिलते ही अब विमान रनवे छोड़ कर हवा में था। स्थानीय़ वक्त के मुताबिक विमान को 1 घंटा 10 मिनट की दूरी तय कर 7 बजकर 20 मिनट पर इंडोनेशिया के बंग्का टापू के पंगकल पिनांग में डिपाटी आमिर एयरपोर्ट पर उतरना था।

indonesia,jakarta,pangal pinang,plane crash,passenger,crew,death,crime

6 बजकर 34 मिनट

टेक ऑफ के बाद अभी 13 मिनट ही बीते थे। विमान करीब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर अब समंदर के ऊपर उड़ान भर रहा था। तभी पायलट को प्लेन में कुछ तकनीकी गड़बड़ियों का अहसास होता है। विमान तेजी से अपनी ऊंचाई खोता जा रहा था और नीचे की तरफ आ रहा था। पायलट ने फौरन जकार्ता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी कि वो विमान को वापस ला रहा है।

जकार्ता एटीसी इससे पहले कुछ समझ पाती या मदद कर पाती बोइंग 737 की उड़ान संख्या जेटी-610 अचानक एटीसी के राडार से गायब हो जाता है। इधर, विमान का संपर्क एटीसी से जैसे ही टूटता है। जकार्ता के सोई कार्नो हाटा एयरपोर्ट पर कोहराम मच जाता है। चूंकी विमान को परवाज भरे सिर्फ 13 मिनट हुए थे। लिहाजा अंदेशा यही था कि जो भी हुआ है। जकार्ता के करीब ही हुआ है। एटीसी विमान के आखिरी लोकेशन का पता कर खोजी दस्तों को उसी तरफ रवाना होने को कहती है।

एक साथ कई टीमें पानी के जहाज़ों से निकल पडते हैं। कुछ देर बाद ही कारावांग खाड़ी के नज़दीक गुमशुदा प्लेन का मलबा दिखाई देता है। कुछ टूटी सीटें। मुसाफिरों के सामान और कुछ आईडी कार्ड थे। हालांकि प्लेन और उसमें सवार यात्रियों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आशंक जताई जा रही है कि तमाम यात्रियों और क्रू मेंबर समेत विमान समंदर में डूब गया।

अधिकारी ब्लैक बॉक्स की खोज कर रहे हैं, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके। क्योंकि ब्लैक बॉक्स ही वो मशीन होती है। जिसके अंदर कॉकपिट वॉयस और डाटा रिकॉर्डर होता है। हादसे से पहले की तमाम बातचीत इसमें मौजूद होती है। विमान में तकनीकी गड़बड़ी का आशंका इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि ये विमान इससे पहले डेनपासार से जकार्ता के सेंगकारेंग गया था। उस दौरान भी इसमें तकनीकी खराबी आई थी, जिसे बाद में ठीक कर लेने का दावा किया गया।

indonesia,jakarta,pangal pinang,plane crash,passenger,crew,death,crime

एविएशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक विमान में तकनीकि खराबी के वक्त विमान या तो सीधे नीचे की तरफ आने लगता है या एक तरफ झुकने लगता है। इस विमान के साथ भी ऐसा ही हुआ होगा। इसीलिए अंदेशा है कि ये समंदर के अंदर चला गया।

जकार्ता एटीसी ने इस बात की तसदीक की है कि प्लेन क्रैश से पहले अचानक विमान करीब 2000 फीट नीचे आ गया था। और शायद जब पायलट आखिरी बार एटीसी के संपर्क में था तब विमान और तेजी से नीचे की तरफ जा रहा था। और उसी दौरान प्लेन क्रैश कर गया। पर सवाल ये है कि अचानक विमान में कैसी तकनीकी खऱाबी आई थी।

दुनिया की दूरी समेटने के लिए इंसान ने हवाई जहाज बनाया। खुले आसमान में हवा से बातें करने वाले इन जहाजों ने वाकई ना सिर्फ दूरियां समेट दीं, बल्कि दुनिया का नक्शा भी बदल दिया। लेकिन इन्हीं जहाजों ने जब-तब मौत का तमाशा भी दिखाया है। कभी बीच आसमान में तो कभी ज़मीन पर, तो कभी समंदर में।

यह क्रैश इंडोनेशिया का सबसे बड़ा विमान हादसा हो सकता है। इससे पहले दिसंबर 2014 में एयर एशिया फ्लाइट क्यूजेड8501 क्रैश में 162 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 737 मैक्स-8 था। इसमें एक बार में 210 यात्री सफर कर सकते हैं। हादसे की वजह अभी साफ नहीं है।

2013 में भी क्रैश हो चुका है लॉयन एयर का विमान

लॉयन एयर इंडोनेशिया की किफायती हवाई सेवा है। 2013 में भी लॉयन एयर की फ्लाइट बाली के एंगुराह राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होने से पहले समुद्र में क्रैश हो गई थी। इसमें सवार सभी 108 यात्री बच गए थे। 2004 में भी लॉयन एयर का जकार्ता से जा रहा विमान-538 सोलो शहर में क्रैश हो गया था। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत