न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान

अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए दिल्ली में नेशनल टाउनहॉल का ऐलान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से E20 नीति वापस लेने की मांग की और दो लाख से अधिक लोगों की चिट्ठियां सौंपने की बात कही।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 27 Jul 2026 12:54:17

पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार को एक नए मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाई है। इस बार उन्होंने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल (E20) मिश्रण का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है। इसी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने शनिवार (1 अगस्त) को दिल्ली में एक बड़े टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन करने का ऐलान किया है।

सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताते हुए कहा कि यह एक अहंकारी सरकार के झुकने का प्रमाण है। इसके बाद उन्होंने E20 नीति का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि जनता की परेशानियों को देखते हुए इस फैसले पर भी तत्काल समाधान निकाला जाए।

केजरीवाल ने कहा, "देश के सभी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई। युवाओं ने मिलकर एक अहंकारी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया और धर्मेंद्र प्रधान जी को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा। अब मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि इसी के साथ E20 का मुद्दा भी हल कर दीजिए। लोग काफी परेशान हैं। उनकी गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं, माइलेज प्रभावित हो रहा है। इससे पहले कि यह मामला और बड़ा रूप ले, सरकार खुद आगे बढ़कर इसका समाधान करे।

E20 के विरोध में होगा राष्ट्रीय टाउनहॉल

पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि E20 के विरोध में शनिवार को दिल्ली में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के प्रभावित लोगों, विशेषज्ञों और इस विषय से जुड़े नागरिकों को एक मंच पर लाना है, ताकि इस नीति के प्रभावों पर खुलकर चर्चा की जा सके और आगे की रणनीति तय हो सके।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों से उन्होंने अपील की कि वे सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच जाएं। वहीं, जो लोग दिल्ली से बाहर हैं और कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकते, उनके लिए ऑनलाइन जुड़ने की व्यवस्था भी की गई है।

केजरीवाल ने इसके लिए 8588833212 नंबर जारी करते हुए कहा कि इच्छुक लोग इस नंबर पर व्हाट्सऐप संदेश भेजें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम तक सभी पंजीकृत लोगों को एक ऑनलाइन लिंक भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से वे कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस टाउनहॉल में विशेषज्ञों और E20 से प्रभावित लोगों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि सरकार पर इस नीति को वापस लेने के लिए किस प्रकार लोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाया जाए।

प्रधानमंत्री को सौंपेंगे दो लाख से अधिक लोगों की चिट्ठियां

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या E20 के विरोध में देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान अभी केवल शुरुआत है और आने वाले समय में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर पहले ही एक ऑनलाइन याचिका शुरू की जा चुकी है, जिस पर अब तक दो लाख से अधिक लोग अपनी सहमति दर्ज कराते हुए चिट्ठियां भेज चुके हैं। केजरीवाल ने कहा, "इन सभी चिट्ठियों को मैं स्वयं प्रधानमंत्री जी के निवास पर लेकर जाऊंगा। हालांकि यह कार्यक्रम शनिवार के टाउनहॉल के बाद, अगले सप्ताह किया जाएगा।" उन्होंने संकेत दिया कि जनता की भागीदारी के साथ इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत