देश आज 72वां रिपब्लिक डे मना रहा है। इस दौरान दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर देश भर के अलग-अलग राज्यों से आए लोग अपने प्रदेश की झांकिया पेश करते हैं। हालाकि, इस बार कोरोना के चलते परेड की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। 55 साल में पहली बार ऐसा होगा जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हो रहा है। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।
रिपब्लिक डे परेड में भारतीय सेना के जवान भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन इस दौरान सबसे ख़ास होता है भारतीय सेना के जवानों का मोटरसाइकिल स्टंट, जिसे देखने के लिए हर कोई बेहद उत्साहित रहता है।
![गणतंत्र दिवस पर Royal Enfield बाइक्स से ही सेना के जवान क्यों करते है स्टंट, यह है वजह republic day,royal enfield,republic day 2021,news,hindi news]()
आपको बता दें कि जवान एक बाइक से कई तरह के स्टंट दिखाते हैं. ये स्टंट देखने में बेहद ही आकर्षक लगता है जिसे करने के लिए भारतीय सेना Royal Enfield बाइक्स का इस्तेमाल करती है। आपको बता दे, सालों से इसी मोटरसाइकिल की मदद से ये स्टंट अंजाम दिया जाता है लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है इस बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते होंगे. आज इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों भारतीय सेना मोटरसाइकिल स्टंट के लिए Royal Enfield मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करती है।
मजबूत डिजाइन: दशकों से Royal Enfield मोटरसाइकिल्स को उनके दमदार डिजाइन की वजह से जाना जाता है। स्टंट के दौरान जब इस बाइक पर एक साथ कई जवान सवार होते हैं तो ये मोटरसाइकिल बेहतरीन मजबूती का प्रदर्शन करती है। आम बाइक्स को इस तरह के स्टंट से नुकसान पहुंच सकता है लेकिन Royal Enfield मोटरसाइकिल की मजबूती इन बाइक्स से कहीं ज्यादा है।
बैलेंस: आम मोटरसाइकिल्स की तुलना में Royal Enfield वजनी जरूर होती हैं लेकिन ये सबसे ज्यादा बैलेंस्ड बाइक भी कहलाती हैं। यही वजह है कि परेड के दौरान राइडर इन्हें आसानी से संभाल लेते हैं।
अटैचमेंट्स: चौड़ी और मजबूत होने की वजह से Royal Enfield बाइक्स पर अटैचमेंट्स लगाना बेहद आसान होता है। ये अटैचमेंट्स तब काम आते हैं जब बाइक पर एक साथ कई राइडर्स सवार होते हैं। राइडर्स को सपोर्ट देने के लिए मोटरसाइकिल के फ्रेम पर अटैचमेंट्स को जोड़ा जा सकता है।