न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नौसेना दिवसः रंगो की रौशनी से सराबोर गेटवे ऑफ इंडिया, 'बीटिंग द रिट्रीट' रिहर्सल में सेना ने दिखाया दम

भारतीय सैनिकों के बलिदान के सम्मान में और भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को याद करते हुए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Dec 2018 2:28:48

नौसेना दिवसः रंगो की रौशनी से सराबोर गेटवे ऑफ इंडिया, 'बीटिंग द रिट्रीट' रिहर्सल में सेना ने दिखाया दम

भारतीय सैनिकों के बलिदान के सम्मान में और भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को याद करते हुए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय नौसेना के जवानों को सम्मानित किया जाता है, जिसके लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गेटवे ऑफ इंडिया को रंगों की रोशनी से सजाया जा रहा है। रोशनी से सराबोर गेटवे ऑफ इंडिया की खूबसूरती ने एक बार फिर नौसेना के भव्य समारोह में चार चांद लगा दिए। बता दें इस दिन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत को मिली जीत का जश्न मनाया जाता है। नौसेना दिवस से पहले रविवार को सेना ने 'बीटिंग द रिट्रीट' की रिहर्सल की, जिसे देखने के लिए लाखों लोग गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे। इस दौरान सेना के जवानों ने अपना दम दिखाया, तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की।

इस खास मौके पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि हमारी नौसेना अपनी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, और हमारी ताकत लगातार बढ़ रही है। इस साल ही आइएनएस अरिहंत ने अपनी पहली पैट्रोलिंग पूरी की है और भारत की परमाणु पनडुब्बी की ताकत बढ़ी है। इसी साल नौसेना ने 20 देशों के साथ युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया है और अपनी ताकत को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समुद्र में डकैती के 44 प्रयासों को नाकाम किया है, और 120 डाकुओं को गिरफ्तार किया है।

indian navy day,navy day celebrations,gateway of india

सुनील लांबा ने बताया कि 26/11 हमले के बाद हमने अपनी तैयारी काफी मजबूत की है। राडार लगा दिए गए हैं, जैसे इनपुट मिलते हैं, उन्हीं के मुताबिक अलर्ट जारी किए जाते हैं। हम पहले से काफी बेहतर हैं। उन्होंने कहा, 'जहां तक नौसेना की बात है, हम पाक नौसेना से हर मायने में बेहतर हैं और चीन के मुकाबले भी हिन्द महासागर में हम मजबूत हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैनिकों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें इंडियन नेवी समुद्र के किनारे अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। बता दें 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की मिसाइल बोट्स ने कराची हार्बर पर हमला कर 4 पोतों को डुबो दिया था। जिसके बाद भारतीय नौसेना को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने की घोषणा की। बता दें 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के 500 से भी ज्यादा नौसेनिक मार गिराए थे। इस युद्ध में INS निर्घात, INS वीर और INS निपट ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी