न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में अब दो बच्चे ही पैदा कर रहे लोग, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट जारी

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों में सामने आया है कि परिवार नियोजन की मांग में सुधार हुआ है और महिलाओं द्वारा पैदा किए बच्चों की औसत संख्या में भी गिरावट आई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 7:08:23

भारत में अब दो बच्चे ही पैदा कर रहे लोग, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट जारी

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों में सामने आया है कि परिवार नियोजन की मांग में सुधार हुआ है और महिलाओं द्वारा पैदा किए बच्चों की औसत संख्या में भी गिरावट आई है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में आधुनिक गर्भनिरोधक (कॉन्ट्रासेप्टिव) के इस्तेमाल को लेकर लोगों की समझ काफी विकसित हुई है। इस महीने की शुरुआत में आए NFHS-5 की रिपोर्ट के पहले पार्ट में 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का रिकॉर्ड डेटा है। इंटरनेशनल नॉन प्रॉफिट पॉपुलेशन (PC) का डेटा एनालिसिस बताता है कि 17 में से 14 राज्यों के 'टोटल फर्टिलिटी रेट' में गिरावट आई है। इन राज्यों में प्रति महिला बच्चों का औसत 2.1 या इससे भी कम है। रिपोर्ट की मानें तो आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और बिहार जैसे राज्यों में 2015-16 की तुलना में कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। पिछले रिपोर्ट्स की तुलना में इस साल में इस रिपोर्ट में सामने आया है कि देश में अब गर्भनिरोधकों को लेकर भी लोग जागरुक हो रहे हैं और इसके इस्तेमाल में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 70.8% लोग, कर्नाटक में 68.2%, तेलंगाना में 66.7%, महाराष्ट्र नें 63.8%, गुजरात में 53.6%, केरल में 52.8%, बिहार में 44.4% लोग गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, पिछले सालों की तुलना में 10.5% की बढ़ोतरी हुई है।

एक्सपर्ट का मानना है कि ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि देश में 'जनसंख्या विस्फोट' का डर निराधार है और केवल दो बच्चे पैदा करने की योजना लाने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ पॉपुलेशन फाउंडेशन इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूनम मुटरेजा कहती हैं कि हमें बिना किसी साक्ष्य के फैलाई जा रही बातों से दूर रहने और सोचने-समझने की जरूरत है। यह डेटा दो बच्चे पैदा करने की योजना के मिथक और गलत धारणा को उजागर करता है।

PC के कंट्री डायरेक्टर डॉ निरंजन सागुर्ती ने इन आंकड़ों के आधार पर कहा कि 2005 से 2016 के बीच NFHS-3 और NFHS-4 कंडक्ट किए गए थे। उस दौरान 22 में से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कॉन्ट्रासेप्टिव के आधुनिक तरीकों (ओरल पिल, कॉन्डम, इंट्रा-यूट्रिन डिवाइस) के इस्तेमाल में बड़ी गिरावट देखी गई थी। लेकिन NFHS-5 में 12 में से 11 राज्यों में इनका इस्तेमाल पहले की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू