न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा - जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वो मोदी सरकार ने 70 दिन में कर दिया

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने आज हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Aug 2019 2:29:32

हरियाणा : कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा - जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वो मोदी सरकार ने 70 दिन में कर दिया

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने आज हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। यहां के जींद के एकलव्‍य स्‍टेडियम में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा हम इस बार फिर हरियाणा में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। जम्‍मू-कश्‍मीर से मोदी सरकार द्वारा हटाए गए धारा 370 (Article 370) को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने 70 दिन में सरदार पटेल के सपने को पूरा किया। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस की सरकार वोटबैंक के लालच में नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने 70 दिन में करके दिखा दिया। धारा 370 हटने के बाद जम्मू और कश्मीर के विकास के लिए जो रोड़ा था वो अब हट गया है और मोदी जी के नेतृत्व में अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

उन्‍होंने कहा कि जो काम अन्‍य सरकारें पांच साल में नहीं करती हैं वो काम मोदी सरकार ने 70 दिनों में पूरे किए हैं। सबसे बड़ा काम जो सरदार पटेल का सपना था कि पूरा देश अखंड भारत बने और इसमें अनुच्छेद 370 एक रुकावट था। 370 को हटाने का काम 70 साल तक कांग्रेस की सरकारें जो वोट बैंक के लालच में नहीं कर पाई वो काम मोदी सरकार ने 70 दिन में कर दिया।

बता दे, इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के प्रभारी महासचिव अनिल जैन सहित तमाम मंत्री और नेता मौजूद हैं। अमित शाह ने कहा कि 5 साल पहले इसी मैदान पर मैं चौधरी बीरेंद्र सिंह को बीजेपी का सदस्य बनाने आया था। आज चौथी बार यहां आया हूं। बीजेपी हरियाणा में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, इसका मुझे भरोसा है। उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव में आया आपने बहुमत की सरकार बना दी, लोकसभा चुनाव में आया और हरियाणा की जनता ने 300 पार करा दिया। इस बार भी जब चुनाव होगा तो हरियाणा की जनता पीएम मोदी को आशीर्वाद देगी।

बता दे, साल के आखिर में हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर ली है, जिसकी शुरुआत हरियाणा के जींद से हो रही है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा के जींद में गृह मंत्री अमित शाह की रैली आयोजित की है। जींद चौधरी बीरेंद्र सिंह का गृह जिला भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका