न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के तमिलनाडु दौरे से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #GoBackModi, आज AIIMS की रखेंगे आधारशीला

आज PM नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Elections 2019) से पहले अनौपचारिक तौर पर चुनावी शंखनाद करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jan 2019 8:55:42

PM मोदी के तमिलनाडु दौरे से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #GoBackModi, आज AIIMS की रखेंगे आधारशीला

आज PM नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Elections 2019) से पहले अनौपचारिक तौर पर चुनावी शंखनाद करेंगे। जहा रविवार को मदुरै में एम्स अस्पताल की आधारशीला कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन दौरे से पहले ही भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी की सोशल मीडिया पर किरकिरी होने लगी है। आधारशीला कार्यक्रम से पहले ट्विटर पर #GoBackModi ट्रेंड कर रहा है। इससे बीजेपी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। ट्विटर पर अधिकांश ट्वीट को कार्टून के साथ दर्शाया गया है, जिसमें पेरियार को यह कहते हुए दिखाया गया है- 'गो बैक मोदी'। कई कार्टून में पीएम मोदी को भगवा रंग के जैकेट में दिखाया गया है। फेसबुक पर भी यूजर 'गो बैक मोदी' पर कई पोस्ट लिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में भाजपा का अभियान रविवार को मदुरै शहर में एक विशाल चुनावी रैली के साथ शुरू करेंगे। बता दें कि तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है। हालांकि, चर्चा जोरों पर है कि अन्नाद्रमुक के साथ वह गठबंधन कर सकती है। दरअसल, यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री इस तरह के ऑनलाइन विरोध का सामना कर रहे हैं। पिछले साल अप्रैल में जब उन्होंने डिफेंस एक्सपो के लिए चेन्नई का दौरा किया था, तब भी #GoBackModi ट्रेंड में था। विपक्षी दलों से जुड़े सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने तब हवा में काले गुब्बारे उड़ाए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ इन पोस्ट्स में चक्रवात के बाद लोगों की मदद करने में केंद्र सरकार की विफलता पर राज्य के लोगों का गुस्सा दिख रहा है। बता दें कि साइक्लोन से कई जिलों में 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे और 11 लाख पेड़ उजड़ गए थे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को जीविकोपार्जन पर असर पड़ा है।

स्टरलाइट प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी पर भी चुप थे पीएम मोदी

सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से की वजह यह भी है कि तूतीकोरिन में स्टरलाइट प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी पर भी पीएम मोदी चुप रहे थे। बता दें कि स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन में पुलिस की गोलीबारी में करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी।

कावेरी जल मामले पर केंद्र सरकार के रवैये से नाराज लोग

इतना ही नहीं, कावेरी जल मामले पर केंद्र सरकार के रवैये की वजह से तमिनलाडु के लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा है, जिसका इजहार वह ट्विटर पर गो बैक मोदी ट्रेंड करा कर कर रहे हैं।

एनडीटीवी से डीएमके प्रवक्ता ए सर्वनन ने कहा कि हम इसके पीछे नहीं हैं। यह लोगों के गुस्से को दर्शाता है। एम्स अस्पताल का निर्माण कार्य आज से दो साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था और अब तक इसका काम पूरा होकर इसे फंक्शन में आ जाना चाहिए था। आखिर उन्होंने प्रोजेक्ट में देरी क्यों की? चुनाव से पहले इसकी नींव रखना सिर्फ एक नौटंकी है।

बता दे, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) पार्टी के सूत्र ने कहा कि रविवार को मदुरै में पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि तमिलनाडू में बीजेपी की मौजूदगी कुछ खास नहीं है। 2016 में जयललिता के निधन के बाद अब आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ऐसी संभावनाएं हैं कि एआईएडीएमके के साथ भाजपा का गठबंधन हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल