Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फास्ट टैग के बिना नहीं हो पाएगा गाड़ियों का इंश्योरेंस, जानें कहां और कैसे लगवाए इसे

टोल प्लाजा पर नववर्ष के साथ ही पूरी तरह से फास्ट टैग लाइनें शुरू हो जाएंगी। 31 की रात 12 बजते ही टोल प्लाजा पर कैश की लाइन बंद हो जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 1:07:46

फास्ट टैग के बिना नहीं हो पाएगा गाड़ियों का इंश्योरेंस, जानें कहां और कैसे लगवाए इसे

टोल प्लाजा पर नववर्ष के साथ ही पूरी तरह से फास्ट टैग लाइनें शुरू हो जाएंगी। 31 की रात 12 बजते ही टोल प्लाजा पर कैश की लाइन बंद हो जाएगी। सभी गाड़ियों पर 1 जनवरी से फास्टैग लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इंश्योरेंस कराने के लिए भी फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि वाहन का बीमा नहीं है तो बिना बीमा के वाहनों की पहचान की जा सकेगी।
गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं होगा तो इंश्योरेंस भी नहीं हो सकेगा। अगर गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा हुआ है और आप फास्ट टैग लेन में घुस जाते हैं तो आपको दोगुना टोल टैक्स देना पड़ेगा। ऐसे वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई भी संभव हैं। हर चौपहिया वाहनों की आवाजाही फास्टैग से होगी। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।

फास्ट टैग लेने के लिए यह दस्तावेज जरूरी

फास्ट टैग लेने के लिए आपको गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और गाड़ी के मालिक के तौर पर आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड (पते के साथ), वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट की फोटो कॉपी में से कोई एक देनी होगी। 85 प्रतिशत वाहन कर रहे हैं फास्ट टैग से भुगतान

एनएचएआई जोधपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय विश्नोई ने बताया कि 31 दिसंबर की रात 12 बजे टोल प्लाजा पर कैश की लाइन बंद हो जाएगी। यह समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है फास्ट टैग का भुगतान दर भी बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब 85 प्रतिशत वाहन फास्ट टैग डिजिटली तरीके से टोल का भुगतान कर रहे हैं। सभी टोल प्लाजा पर फास्ट टैग हाथोहाथ खरीदने के लिए काउंटर लगाए गए हैं। लोग वाहन की आरसी और आईडी प्रूफ देकर हाथोहाथ फास्टैग खरीद सकते हैं।

इन स्थानों पर मिलेगा फास्ट टैग

एनएचएआई, आईएचएमसीएल, एनपीसीआई वेबसाइट्स, टोल प्लाजा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद पेट्रोल पंप, आरटीओ, एनएचएआई ऑफिस, माय फास्ट टैग मोबाइल एप्लीकेशन, सुखद यात्रा मोबाइल एप्लीकेशन ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे कि अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम इत्यादि से लिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका