न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बन सकता है नया रिकॉर्ड, इस वर्ष 5 माह में हीं वैष्णो देवी पहुंचे 33.59 लाख श्रद्धालु

वर्ष 2017 में 31,78,667 श्रद्धालु प्रसिद तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे वही इस साल शुरुआती पांच महीनो में इसमें 1,80,572 श्रद्धालुओं का इजाफा हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jun 2018 8:28:39

बन सकता है नया रिकॉर्ड, इस वर्ष 5 माह में हीं वैष्णो देवी पहुंचे 33.59 लाख श्रद्धालु

वर्ष 2017 में 31,78,667 श्रद्धालु प्रसिद तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे वही इस साल शुरुआती पांच महीनो में इसमें 1,80,572 श्रद्धालुओं का इजाफा हुआ है, इस साल अब तक कुल 33,59,239 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई है। वर्तमान में देशभर से रोजाना 30 से 35 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आधार शिविर कटरा पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर शुक्रवार को दोपहर तक श्रद्धालुओं को तपती गर्मी झेलनी पड़ी। उसके बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली। आसमान पर छाए घने बादलों के साथ ही मौसम की पहली हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही वैष्णो देवी भवन सहित मार्ग तथा आधार शिविर कटड़ा में शाम तक आंधी चलती रही, जिससे तापमान में आई गिरावट से मौसम सुहावना हो गया। गनीमत यह रही कि किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई और वैष्णो देवी यात्रा पूरी तरह से सुचारु रही।

भारत नगर, कटड़ा में कुछ जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इनमें अधिकांश समय बिजली बंद रही, जिससे श्रद्धालुओं के साथ ही नगरवासी परेशान रहे।

धूल और आंधी के कारण दोपहर बाद से हेलीकॉप्टर सेवा पूरी तरह से बंद रही और इच्छुक श्रद्धालुओं को पैदल या फिर घोड़ा, पिट्ठू, पालकी आदि कर वैष्णो देवी भवन की ओर परिवार के साथ रवाना होना पड़ा। हालांकि बैटरी कार सेवा श्रद्धालुओं को आम दिनों की तरह मिलती रही, जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर लाभ उठाया।

जानकारों का मानना है कि अगर देश के साथ ही राज्य में कोई प्रमुख घटना नहीं घटी तो जारी वर्ष में मां वैष्णो देवी की यात्रा का नया रिकॉर्ड बन सकता है।

यात्रा का आंकड़ा

वर्ष 2017 जनवरी 4,53,118 फरवरी 3,28,230 मार्च 6,84,663 अप्रैल 8,00,813 मई 9,10,843 वर्ष 2018 जनवरी 5,45,945 फरवरी 3,43,162 मार्च 7,96,852 अप्रैल 7,28,666 मई 9,44,614

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल