न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों के नाम केंद्र की चिट्ठी, दिए 8 आश्वासन

किसान आंदोलन के 22वें दिन कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को किसानों के नाम एक चिट्‌ठी लिखी। 8 पन्ने की चिट्ठी में नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को 8 आश्वासन दिए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 7:14:00

किसानों के नाम केंद्र की चिट्ठी, दिए 8 आश्वासन

किसान आंदोलन के 22वें दिन कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को किसानों के नाम एक चिट्‌ठी लिखी। 8 पन्ने की चिट्ठी में नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को 8 आश्वासन दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार MSP पर लिखित में आश्वासन देने को तैयार है। उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि MSP जारी है और जारी रहेगी। कृषि मंत्री ने ये भी कहा कि राजनीति के लिए कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 1962 के युद्ध में देश की विचारधारा का विरोध किया था, वही लोग किसानों को पर्दे के पीछे से गुमराह कर रहे हैं, आज वे फिर से 1962 की भाषा बोल रहे हैं। चिट्‌ठी में तोमर ने लिखा है कि कुछ लोग किसानों के बीच लगातार झूठ फैला रहे हैं। किसानों को उनकी बातों में नहीं फंसना चाहिए। चिट्ठी में कृषि कानूनों को लेकर फैलाए गए झूठ पर सफाई भी दी गई है।

सरकार की ओर से उठाए कदम बताए

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव सभी का हित करने का प्रयास किया। पिछले 6 वर्षों का इतिहास इसका साक्षी है। कृषि मंत्री ने आगे कहा कि आप विश्वास रखिए, किसानों के हितों में किए गए ये सुधार भारतीय कृषि में नए अध्याय की नींव बनेंगे। देश के किसानों को और स्वतंत्र करेंगे, सशक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ किसान समूहों ने अफवाह और गलत सूचना फैलाई है। उन्हें दूर करना मेरा काम है।

पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए 6000 रुपये सालाना देने का मकसद यही था कि इन किसानों को कर्ज न लेना पड़े। फसल बीमा, सॉयल हेल्थ कार्ड और नीम कोटिंग यूरिया जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों के सामने दिक्कत थी कि ज्यादातर गोदाम और कोल्ड स्टोरेज सेंटर गांवों से दूर शहरों के पास बने थे। इससे किसानों को उनका फायदा नहीं मिलता था। इसके के लिए सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चिट्ठी में लिखा कि रेलवे की पटरियों पर बैठे लोग, जिनके कारण देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों तक राशन पहुंचना बंद हो गया है, वो किसान नहीं हो सकते। कृषि मंत्री ने चिट्ठी में लिखा कि ऐतिहासिक कृषि सुधार को लेकर पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार आपके (किसान) संपर्क में हूं। बीते दिनों मेरी अनेक राज्यों के किसान संगठनों से बातचीत हुई। कई किसान संगठनों ने इन कृषि सुधारों का स्वागत किया है, वे इससे बहुत खुश हैं, किसानों में एक नई उम्मीद जगी है।

नए कृषि कानूनों का मिलने लगा लाभ

नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे लिखा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से ऐसे किसानों के उदाहरण भी लगातार मिल रहे हैं, जिन्होंने नए कृषि कानूनों का लाभ उठाना शुरू भी कर दिया है। मैं किसान परिवार से आता हूं। खेती की बारीकियां और खेती की चुनौतियां, दोनों को ही देखते हुए, समझते हुए, मैं बड़ा हुआ हूं।

यह चिट्ठी गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्रियों की बैठक के बाद सामने आई। BJP हेडक्वॉर्टर में हुई इस मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे । इनके अलावा पार्टी के जनरल सेक्रेटरी सीटी रवि, दुष्यंत गौतम और अरुण सिंह भी शामिल हुए।

बता दे, दिल्ली की सीमाओं पर 22 दिन से किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। वहीं, सरकार ने किसानों को संशोधन का प्रस्ताव दिया था, जिसे ठुकरा दिया गया। पांच दौर की वार्ता असफल रहने के बाद सरकार और किसानों में फिलहाल बातचीत ठप है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू