न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसान, हरियाणा से रात में टिकैट के समर्थन में हजारों ट्रैक्टर दिल्ली रवाना

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हिंसा के तीन दिन बाद शुक्रवार सुबह तक दिल्ली और यूपी की पुलिस सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर एक्टिव रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Jan 2021 8:09:40

गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसान, हरियाणा से रात में टिकैट के समर्थन में हजारों ट्रैक्टर दिल्ली रवाना

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हिंसा के तीन दिन बाद शुक्रवार सुबह तक दिल्ली और यूपी की पुलिस सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर एक्टिव रही। यहां, पिछले दो महीनों से किसान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए उपद्रव के बाद गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यूपी गेट पर प्रदर्शनकारी किसानों को धरनास्थल को खाली करने का आदेश दिया है, लेकिन शुक्रवार सुबह से हालात जस के तस हैं।

सख्त एक्शन की आशंका के बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर पर कहा कि कृषि कानून वापस लो, वरना खुदकुशी कर लूंगा। टिकैट के समर्थन में हरियाणा से हजारों ट्रैक्टर और गाड़ियों पर किसान दिल्ली बॉर्डर की ओर गुरुवार रात में रवाना हुए हैं और जींद में हाईवे जाम कर दिया गया है। टिकैत के मुजफ्फरनगर स्थित गांव सिसौली में आज आंदोलन को लेकर महापंचायत बुलाई गई है।

उधर, यूपी गेट पर चल रहे धरने को उठाने से संबंधित बयान देने के चंद घंटे बाद ही छोटे भाई चौधरी राकेश टिकैत के आंसू देख भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सुर बदल लिए।

गुरुवार को दिन में गाजीपुर बार्डर से धरना उठाने की बात कहने वाले चौधरी नरेश टिकैत ने रात को मुजफ्फरनगर के सिसौली में किसान पंचायत बुलाई और एलान किया कि शुक्रवार को अगला निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने चेताया था कि कि रात में यूपी गेट पर कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बगैर जांच पूरी हुए यदि गिरफ्तारी की गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कानून हाथ में लेने के लिए मजबूर कर रही है।

37 किसान नेताओं को नोटिस जारी

ट्रैक्टर परेड की आड़ में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में उपद्रव करने को लेकर दर्ज किए मुकदमे के बाद दिल्ली पुलिस ने 37 किसान नेताओं को नोटिस भेजकर तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है।

नोटिस जिन किसान नेताओं को भेजा गया है, उनमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, जगतार सिंह बाजवा, योगेंद्र यादव, दर्शन पाल, कुलवंत सिंह संधू, बूटा सिंह, निर्भय सिंह धुड़ीके, रूल्दू सिंह आदि नेता शामिल हैं।

पुलिस कार्रवाई से प्रियंका खफा

गाजीपुर में पुलिस की तैनाती के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने बुधवार को लाठी से आंदोलन खत्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। किसानों को तोड़ने वाले देशद्रोही हैं।

राहुल गांधी बोले कि यह वक्त एक पक्ष को चुनने का है और उन्होंने किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को चुना है। इस बीच नोएडा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कई पत्रकारों के खिलाफ आंदोलन की आड़ में अफवाह फैलाने का केस दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर