न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Farmers Protest: किसान आंदोलन के चलते बंद हैं ये रास्ते, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

कृषि कानूनों के विरोध में 7 दिन से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को मनाने की सरकार की कोशिश मंगलवार को नाकाम रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Dec 2020 9:42:13

Farmers Protest: किसान आंदोलन के चलते बंद हैं ये रास्ते, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

कृषि कानूनों के विरोध में 7 दिन से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को मनाने की सरकार की कोशिश मंगलवार को नाकाम रही। अब तय हुआ कि कल यानी 3 दिसंबर को फिर से सरकार और किसान संगठनों के बीच बात होगी। इस बीच किसानों ने एलान कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन चलेगा, आगे बढ़ेगा।

सरकार के साथ 35 किसान संगठनों की 3 घंटे की बातचीत बेनतीजा रही। मीटिंग में सरकार कानूनों पर प्रजेंटेशन दिखाकर फायदे गिनवाती रही, लेकिन किसान तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने इतना तक कह दिया कि हम कुछ तो हासिल करेंगे, भले गोली हो या फिर शांतिपूर्ण हल। मीटिंग में सरकार की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश मौजूद रहे। तीनों आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। किसानों के साथ सरकार 3 दिसंबर को फिर मीटिंग करेगी।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के किसान दिल्ली कूच की तैयारी में है। इस वजह से दिल्ली के बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं। बॉर्डर बंद होने के कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जो बॉर्डर खुले हैं, वहां घंटों जाम लग रहा है। कोई पैदल तो कोई घंटों जाम में फंसकर यात्रा करने के लिए मजबूर है।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने बुधवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, नोएडा लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। यहां पर गौतम बुद्ध द्वार के पास किसानों का जमावड़ा है। लोगों से अपील की गई है कि वह नोएडा लिंक रोड की बजाए नोएडा जाने के लिए एनएच-24 और डीएनडी का इस्तेमाल करे।

किसानों के आंदोलन के कारण टिकरी, झारोदा, झटीकरा बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। बदुसराय बॉर्डर को सिर्फ टू-व्हीलर गाड़ियों के लिए खोला गया है। दिल्ली से हरियाणा में धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी NH-8, बिजवासन/बाजघेरा, पालम विहार और दुंदाहेरा बॉर्डर से जाया जा सकता है।

इसके अलावा सिंधु बॉर्डर भी बंद है। लामपुर, औचंडी समेत कई छोटे बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों के आंदोलन के चलते जिन बॉर्डर को बंद किया गया है, उसके अलावा अन्य रूट से आवागमन करें। सिंधु बॉर्डर के ट्रैफिक को मुकरबा चौके और जीटीके रोड की ओर डायवर्ट किया गया है।

चाय आई तो किसान बोले- धरनास्थल पर आइए, जलेबी खिलाएंगे

3:45 बजे : किसानों और सरकार की मीटिंग शुरू हुई। 4 बजे सरकार की तरफ से किसान नेताओं को चाय ऑफर की गई, लेकिन उन्होंने कहा कि चाय नहीं, हमारी मांगें पूरी करिए। आप धरना स्थल पर आइए, हम आपको जलेबी खिलाएंगे।

4:15 बजे : कृषि मंत्री ने किसानों से आपत्तियां पूछीं। किसान नेता डॉ. दर्शनपाल ने तीनों कानूनों को रद्द करने और MSP की गारंटी देने की मांग रखी। इस पर पीयूष गोयल ने टोकते हुए कहा कि हम तीनों बिलों और MSP पर एक PPT तैयार करके लाए हैं, वो देख लें, फिर आगे बात करेंगे।

5:15 बजे : केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि ये तीनों कानून आप किसानों के फायदे के लिए हैं। किसान बोले कि हमारी जमीनें बड़े कॉरपोरेट ले लेंगे। आप कानून में कॉरपोरेट को मत लाइए। ये कानून किसानों के लिए डेथ वॉरंट हैं।

6:45 बजे : किसान नेताओं ने कहा जब तक फैसला नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद तोमर बोले कि 3 दिसंबर को फिर मीटिंग करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर