न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किसानों का दर्द भरा एक पत्र, लिखा - 'हम लोग बहुत परेशान है...'

यह पत्र हिंद किसान नाम के एक फेसबुक पेज से शेयर किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Nov 2018 12:31:52

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किसानों का दर्द भरा एक पत्र, लिखा - 'हम लोग बहुत परेशान है...'

कर्ज से पूरी तरह मुक्ति और फसलों की लागत का डेढ़ गुना मुआवजा इन दो मांगों के साथ देश का किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में आन्दोलन कर रहा है। ये किसान क्या बेचकर दिल्ली तक आए हैं, इस सर्दी में कहां और किन मुश्किलों से जगे और सोये हैं, इसका अंदाजा लगाना भी आपके और हमारे लिए संभव नहीं है।

हाल ही में सोशल मडिया पर 29 नवंबर से किसानों एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। यह पत्र इन्हीं भारतीय किसानों की तरफ से है। ये किसान एक पत्र के द्वारा अपनी बात आपसे कहना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें आपका सिर्फ एक मिनट चाहिए। यह पत्र हिंद किसान नाम के एक फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। इस पत्र की शुरुआत में लिखा है, 'माफ कीजियेगा! हमारे इस मार्च से आपको परेशानी हुई होगी'। इस पत्र में किसान आगे लिखते हैं कि उनका इरादा कहीं भी किसी को तंग करने का नहीं है। वो लोग खुद बहुत परेशान हैं। वो बहुत दूर से अपनी बात सरकार को और आपको सुनाने आए हैं और इसके लिए उन्हें आपका सिर्फ एक मिनट ही चाहिए। इस पत्र में जो डेटा है वो बहुत दिल तोड़ने वाला है। इसके मुताबिक बीते बीस साल में तीन लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इसमें मांग की गई है कि संसद का एक विशेष अधिवेशन किसानों की समस्या पर बुलाया जाए। साथ ही किसान चाहते हैं इस अधिवेशन में किसानों के लिए दो कानून पास किए जाएं- फसलों के उचित दाम की गारंटी का कानून और किसानों को कर्ज मुक्त करने का कानून। ये किसान आपसे पूछ रहे हैं कि क्या उनकी यह मांग कुछ गलत है?

farmers,delhi,farmers protest,farmers march,farmers andolan,kisan andolan

इस पत्र के मुताबिक मूंग साबुत के लिए आप 120 रुपए प्रति किलो देते हैं, लेकिन इसके लिए किसानों को आधे से भी कम यानी मात्र 46 रुपए प्रति किलो मिलते हैं। टमाटर आप 30 रुपए प्रति किलो खरीदते हैं लेकिन किसानों को इसके लिए सिर्फ 5 रुपए मिलते हैं। 110 रुपए प्रति किलो सेब के लिए किसानों को सिर्फ 10 रुपए और 42 रुपए प्रति लीटर वाले दूध के लिए उन्हें सिर्फ 20 रुपए मिलते हैं। इन्हीं की सही कीमत के लिए ये किसान आज दिल्ली में सरकार से मिलने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत