न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान आज निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, दावा- 60 हजार ट्रैक्टर होंगे शामिल

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का आज 43वां दिन है। किसान संगठन आज सुबह 11 बजे से गाजीपुर बॉर्डर से पलवल तक टैक्टर यात्रा निकालेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 9:34:54

किसान आज निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, दावा- 60 हजार ट्रैक्टर होंगे शामिल

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का आज 43वां दिन है। किसान संगठन आज सुबह 11 बजे से गाजीपुर बॉर्डर से पलवल तक टैक्टर यात्रा निकालेंगे। उनका दावा है कि इस मार्च में 60 हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। यह मार्च सिंघु बॉर्डर से टिकरी, टिकरी से शाहजहांपुर, गाजीपुर से पलवल और पलवल से गाजीपुर तक निकाला जाएगा।

बता दे, 8 जनवरी को किसानों की सरकार के साथ 9वें दौर की बातचीत तय है, लेकिन इससे पहले आज किसान बड़ा प्रदर्शन करने वाले हैं। अगर 8 जनवरी की बैठक से हल नहीं निकला तो 9 जनवरी को कृषि कानून की कॉपी जलाने की तैयारी है। साथ ही 9 जनवरी से ही हरियाणा में किसान संगठन घर-घर जाकर लोगों से संपर्क शुरु करेंगे और 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की चेतावनी दी गई है। आज का मार्च उसी का ट्रेलर होगा। हरियाणा के किसान संगठनों ने हर गांव से 10 महिलाओं को 26 जनवरी के लिए दिल्ली बुलाया है।

UP के किसानों ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च की अगुआई महिलाएं ही करेंगी। हरियाणा की करीब 250 महिलाएं ट्रैक्टर चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं।

farmers protest,delhi,delhi farmers,tractor march,narendra modi,news

जोरदार प्लानिंग के साथ निकलेगा ट्रैक्टर मार्च

आज अन्नदाता अपने ट्रैक्टर पर सवार होंगे और देश की राजधानी के चारों ओर बने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। ट्रैक्टर मार्च के लिए किसानों ने जोरदार प्लानिंग और तैयारी की है। सुबह 11 बजे चार जत्थे एक साथ अलग-अलग स्थानों से रवाना होंगे। पहला जत्था सिंधु बॉर्डर से टिकरी बॉर्डर की तरफ जाएगा। इस जत्थे की शुरुआत कुंडली में केएमपी के एंट्री पॉइंट पर होगी। दूसरा जत्था टिकरी बॉर्डर से कुंडली की तरफ जाएगा जिसकी शुरुआत सांपला में केएमपी का एंट्री पॉइंट होगा। पहला और दूसरा जत्था सांपला और कुंडली के मिड प्वाइंट को छूकर वापस अपने शुरुआती बिंदु पर पहुंच जाएंगे।

तीसरा जत्था गाजीपुर से पलवल की तरफ जाएगा, जिसकी शुरुआत डासना में केएमपी के एंट्री पॉइंट पर होगी। चौथा जत्था रेवासन से पलवल की तरफ जाएगा जिसकी शुरुआत रेवासन में केएमपी के एंट्री पॉइंट पर होगी। ये दोनो जत्थे पलवल से अपने प्रस्थान बिंदु पर वापिस आ जाएंगे। पांचवा जत्था ढासा बॉर्डर से मानेसर तक जाएगा और फिर अपनी शुरुआत बिंदु पर लौटेगा।

आज होने वाली ट्रैक्टर रैली को देखते हुए पुलिस की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। जिसको लेकर हरियाणा और गाजियाबाद की पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। हरियाणा से आने वाली गाड़ियां करनाल और पानीपत की ओर से यूपी की तरफ डायवर्ट की जाएंगी।

सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को सुनवाई

कृषि कानून रद्द करने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल से कहा कि स्थिति में कोई सुधार नहीं है। साथ ही कहा कि किसानों की हालत समझते हैं। अब 11 जनवरी को सुनवाई होगी। उधर, पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब